rajkummar rao fired cook for misbehaving with wife patralekhaa | पत्नी पत्रलेखा से तमीज से बात नहीं करता था कुक: राजकुमार राव ने नौकरी से निकला, कहा था-  ‘आप बैग पैक करो और जाओ’

3 घंटे पहलेकॉपी लिंकएक्टर राजकुमार राव ने बताया कि उनका एक कुक उनकी पत्नी से ठीक से बात नहीं करता था। इसलिए उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। हाल ही में राजकुमार राव कॉमेडियन रौनक राजानी के यूट्यूब शो में नजर आए। इस शो में उनके साथ कॉमेडियन अबीश मैथ्यू और उरूज अशफाक भी मौजूद थे। दरअसल, बातचीत के दौरान रौनक ने बताया कि उनका पांच साल पुराना कुक उनकी पत्नी की इज्जत नहीं करता, लेकिन वो उसे निकाल नहीं पा रहे। इस पर राजकुमार ने भी अपना निजा किस्सा शेयर किया।राजकुमार ने कुक से कहा था कि अपना बैग पैक करो और जाओ राजकुमार राव ने कहा, “हमारे पास एक कुक था, उम्र रही होगी करीब 48 साल। खाना गजब का बनाता था। पहली बार मैंने वेज मैक्सिकन डिश खाई थी और बहुत पसंद आई थी।” राजकुमार राव ने आगे बताया, “दो दिन बाद पत्रलेखा (राजकुमार राव की पत्नी) ने कहा कि ये इंसान मुझसे ठीक से बात नहीं करता। मुझे कुछ गड़बड़ लगी। तीसरे दिन जब पत्रलेखा ने उससे कुछ पूछा, तो उसने अजीब सा मुंह बनाया। मुझसे तो बड़े अदब से बात करता थ, लेकिन मैंने उसे बुलाया और कहा, ‘आप अपना बैग पैक कीजिए और चले जाइए।’”शो में मौजूद लोगों ने राजकुमार की इस बात पर तालियां बजाईं। रौनक ने मजाक में कहा, “अगर मेरा कुक सेक्सिस्ट है, तो मैं उसे सुधार नहीं सकता। बस इतना है कि खाना अच्छा बनाता है, इसलिए रख लिया है।” इस पर राजकुमार ने रौनक की पत्नी के लिए हमदर्दी जताई और कहा कि काश वो उनसे बात कर पाते।फिलहाल राजकुमार अपनी नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वमिका गाबी भी नजर आएंगी। फिल्म थिएटर्स में दो हफ्ते चलेगी, इसके बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। ‘भूल चूक माफ’ से पहले राजकुमार ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘स्त्री 2’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘श्रीकांत’ में नजर आए थे। वहीं, हाल ही में पत्रलेखा की ‘फुले’ मूवी रिलीज हुई थी।



Source link

Leave a Comment