Rajnandgaon News: अस्पताल में लापरवाही की मार झेल रहे मरीज, मेनू के हिसाब से नहीं मिल रहा भोजन



Last Updated:May 05, 2025, 11:04 ISTबसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में भोजन व्यवस्था संभाल रही फर्म द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. फर्म ने टेंडर हासिल करने के लिए मेनू में शामिल भोजन के अलावा ड्राई फूड, नारियल पानी और अन्य खाद्य पदार…और पढ़ेंX

जिला अस्पतालराजनांदगांव के जिला अस्पताल में मरीजों को पिछले कई सालों से पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है. यहां भर्ती सभी मरीजों को एक ही प्रकार का खाना दिया जा रहा है, जबकि अलग-अलग बीमारियों से प्रभावित मरीजों को अलग-अलग प्रकार का आहार मिलना चाहिए. भोजन बांटने वाली फर्म सभी मरीजों को एक ही तरह का खाना बांट रही है और नियमों का उल्लंघन कर रही है. पिछले कई सालों से टेंडर की प्रक्रिया नहीं हुई है, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी हुई है.

वर्तमान में बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में भोजन व्यवस्था संभाल रही फर्म द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. फर्म ने टेंडर हासिल करने के लिए मेनू में शामिल भोजन के अलावा ड्राई फूड, नारियल पानी और अन्य खाद्य पदार्थ देने का वादा किया था, लेकिन इन सुविधाओं का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है. विशेष रूप से प्रसूता महिलाओं और शुगर के मरीजों को पौष्टिक आहार की जरूरत है, लेकिन उन्हें भी आम मरीजों की तरह खाना दिया जा रहा है. ऑपरेशन के बाद मरीजों को खट्टी चीजों से बचाना चाहिए, लेकिन यहां सभी को एक ही तरह का खाना दिया जा रहा है.

टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की उम्मीदमरीज शुभम शुक्ला के अनुसार, राजनांदगांव जिला अस्पताल की स्थिति बहुत खराब है, टेंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है और मेनू का पालन नहीं हो रहा है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. यू.एस. चंद्रवंशी ने कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक में कई निर्णय लिए हैं. भ्रमण के दौरान कुछ खामियां भी मिली हैं और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं. टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है, जिससे व्यवस्था में सुधार होगा. कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं. देखना यह होगा कि टेंडर कब तक पूरा होता है और मरीजों को पौष्टिक आहार कब मिल पाता है.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhअस्पताल में लापरवाही की मार झेल रहे मरीज, मेनू के हिसाब से नहीं मिल रहा भोजन



Source link

Leave a Comment