Rajnandgaon News: मेडिकल कॉलेज पर लटकी जुर्माने की तलवार; फैकेल्टी की कमी; कमिशन ने मांगा 7 दिनों में जवाब



Last Updated:May 18, 2025, 22:45 ISTRajnandgaon News: इस साल राजनांदगांव में भी कुछ कमियां पाई गई हैं, जिनमें फैकल्टी की कमी शामिल है. इस कारण नोटिस जारी किया गया है और जुर्माना का प्रावधान रखा गया है. भर्ती की प्रक्रिया रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट बेस…और पढ़ेंX

मेडिकल कॉलेजराजनांदगांव के पेण्ड्री में संचालित 500 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल को नेशनल मेडिकल कमिशन ने फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए नोटिस जारी किया है. अगर जल्द फैकल्टी की कमी दूर नहीं की गई, तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को लाखों करोड़ तक जुर्माना लग सकता है. यह समस्या प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में है. कमिशन ने एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है कि रिक्वायरमेंट के अनुरूप फैकल्टी की व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही है.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य फैकल्टी और स्टाफ की कमी है. स्थानीय स्तर पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन वॉक-इन इंटरव्यू और कॉन्ट्रैक्ट बेस पर डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया कर रहा है. डीएमई को बॉन्ड वाले डॉक्टरों की जरूरत के हिसाब से रिक्वायरमेंट भेज दिया गया है. लेकिन प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई और चिकित्सा सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीआरओ डॉ. पवन जेठानी ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमिशन का हर साल ऑनलाइन इंपेक्शन होता है. इसमें जो भी कमियां पाई जाती हैं, सभी मेडिकल कॉलेज को नोटिस दी जाती है. इस साल राजनांदगांव में भी कुछ कमियां पाई गई हैं, जिनमें फैकल्टी की कमी शामिल है. इस कारण नोटिस जारी किया गया है और जुर्माना का प्रावधान रखा गया है. भर्ती की प्रक्रिया रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होती है.

हर 15 दिन में फैकल्टी की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू रखे जा रहे हैं. लेकिन डॉक्टर यहां रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसको लेकर नेशनल मेडिकल कमिशन ने नोटिस जारी किया है और जल्द फैकल्टी की कमी दूर करने को कहा है. अगर कमी दूर नहीं की गई तो लाखों करोड़ का जुर्माना लग सकता है. अस्पताल प्रबंधन इसको लेकर शासन स्तर पर पत्र लिख चुका है और भर्ती भी कर रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस समस्या का समाधान हो पाता है या नहीं.
Manish Raiकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ेंकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhमेडिकल कॉलेज पर लटकी जुर्माने की तलवार; फैकेल्टी की कमी; कमिशन ने मांगा जवाब



Source link

Leave a Comment