Rajnandgaon News: राजनांदगांव में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का अभियान, नहीं लगाई तो जुर्माना



Last Updated:May 21, 2025, 22:09 ISTRajnandgaon News: राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि शासन द्वारा सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है. इस प्लेट के जरिए हमें एक क्लिक में ही वाहन की…और पढ़ेंX

हाई सिक्योरिटी नंबरराजनांदगांव. केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को निर्देशित किया गया है सभी वाहनों में चाहें वो फोर व्हीलर हों या टू-व्हीलर, सभी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है क्योंकि देखा जा रहा है लगातार गाड़ियों की चोरी हो रही है और चोरों द्वारा गाड़ी की नंबर प्लेट चेंज कर दी जाती है. इससे पता नहीं चल पाता गाड़ी किसकी है और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से पता चल जाएगा कि गाड़ी का मालिक कौन है. वाहनों की चोरी और इससे संबंधित अन्य अपराधों को रोकने के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं.

राजनांदगांव के परिवहन कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कार्य जारी है. राज्य सरकार द्वारा यह नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है. सभी वाहन मालिकों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है. ऐसा न होने पर प्रतिदिन के हिसाब से चालान काटा जाएगा. आरटीओ द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट बदली जा रही हैं. इस बारे में राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा सभी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इस नंबर प्लेट के माध्यम से हमें एक क्लिक में ही वाहन की पूरी डिटेल मिल जाती है. इस पहल से चोरी की गाड़ी में या फर्जी नंबर प्लेट बंद हो जाएंगी. इससे पुलिस को काफी मदद मिलेगी और लोगों को भी मदद मिलेगी.

लोकल 18 के माध्यम से जनता से अपीलउन्होंने कहा कि वह लोकल 18 के माध्यम से लोगों से अपील करते हैं कि सभी अपनी गाड़ियों में अनिवार्य रूप से इसे लगाएं अन्यथा जुर्माना भरना पड़ेगा. इसके लिए सभी लोग आरटीओ कार्यालय से संपर्क करके हाई सिक्योरिटी नंबर लगवा सकते हैं. बताते चलें कि वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के बाद से एक्सीडेंट या फिर इस तरह के अन्य मामलों में फरार वाहन चालकों को पकड़ने में मदद मिली है. सभी राज्यों में इसे अनिवार्य किया गया है. नए वाहनों में प्लेट लगने के बाद ही मालिक को वाहन की आरसी सौंपी जाती है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhवाहनों में HSRP लगाने का अभियान, नहीं लगाई तो भरना पड़ेगा जुर्माना



Source link

Leave a Comment