Ravi Mohan Rumoured Girlfriend Kenishaa Francis Gets Death Threats Amid His Spilt From Aarti | तमिल स्टार जयम रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का फूटा गुस्सा: गालियों और धमकियों वाले मैसेज शेयर कर बोलीं केनिशा- गलत हूं तो मुझे जला दीजिए

5 घंटे पहलेकॉपी लिंकतमिल सुपरस्टार रवि मोहन उर्फ जयम रवि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हैं। 2024 से पत्नी आरती रवि से अलग रह रहे जयम का नाम लगातार सिंगर केनिशा के साथ जोड़ा जा रहा है। अब इस मामले में केनिशा फ्रांसिस ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि अगर वो गलत हैं, तो उन्‍हें जला क्‍यों नहीं देते।सिंगर केनिशा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्‍क्रीनशॉट्स शेयर किए। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे उन्हें जयम रवि की शादी तोड़ने के लिए गुनहगार बताया जा रहा है।इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। केनिशा ने लिखा, ‘मैं अपने कमेंट सेक्‍शन को बंद नहीं कर रही हूं या भाग नहीं रही हूं। मेरे पास किसी से छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आपको मेरे काम पर सवाल उठाने का अधिकार है, लेकिन कृपया यह मेरे सामने आकर करें।मैं आप सभी को और सार्वजनिक तौर पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हूं। और यह बताने के लिए भी कि कैसे एक व्यक्ति का झूठ आप सबकी सच्चाई है। अगर आपको भरोसा है कि मैं अपने आस-पास हो रही किसी भी चीज के लिए जिम्‍मेदार हूं, तो मुझे कोर्ट में घसीटें। मैं विनती करती हूं- मुझे कोर्ट में ले जाएं! इसे सही तरीके से करें!’सिंगर ने आगे लिखा, ‘क्या आप में से कोई भी यह सोचने के लिए रुका कि मैं आपके शाप और दुर्व्यवहार के कारण क्या झेल रही हूं? आप मुझे चोट पहुंचाने के लिए कर्म की बात करते हैं, लेकिन जब सच्चाई सामने आएगी – कानूनी और वैधानिक रूप से – तो मैं आपके लिए ऐसे ही दर्द की कामना नहीं करूंगी। मैं जानती हूं कि बहुत से लोग मेरी स्थिति और मेरे दर्द को पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं। शायद इसी वजह से मेरे बारे में ऐसे शब्द कहना या मान लेना आसान हो गया है। यह देखना दुखद है कि दूसरों की धारणा ही उन्हें अंदर से चोट पहुंचा रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सच जल्द सामने आए। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं कानून के सामने जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। तब तक, क्या मुझे नफरत के बिना जीने का थोड़ा सा हक मिल सकता है?’एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, टहे प्रभु, आपने ही मेरी लिए यह राह चुनी है और मैं पूरी तरह आप पर विश्वास करती हूं। मैं खुद को सभी के सामने समर्पित करती हूं। उन लोगों के सामने भी जो सच्चाई से वाकिफ हैं, जो जानते हैं कि क्या हुआ और किसकी वजह से दर्द फैल रहा है। कृपया सच्चाई को उजागर कीजिए प्रभु। अगर मुझसे कोई भूल हुई है, तो मुझे जला दीजिए या अपने पास बुला लीजिए। मैं आत्मसमर्पण करती हूं। ओम नम: शिवाय।’जयम रवि और उनकी पत्नी आरती रवि के रिश्ते को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन अब उनके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है। सितंबर 2024 में अभिनेता ने अपना घर छोड़ते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। यह मामला इस समय चेन्नई के अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है।इसी दौरान सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जयम रवि की बढ़ती नजदीकियों ने मीडिया का ध्यान खींचा। हालांकि, इस मामले में जयम ने रिएक्शन भी दिया था। केनिशा फ्रांसिस के साथ डेटिंग की खबरों पर कहा कि वे सिंगर के साथ एक स्पिरिचुअल हीलिंग सेंटर खोलने वाले हैं। उनका तलाक से कोई लेना-देना नहीं है।खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment