Last Updated:May 04, 2025, 09:27 ISTDewald Brevis DRS drama Ravindra Jadeja: डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद रिप्ले में सामने आया कि गेंद साफ तौर पर स्टंप को मिस कर रही थी. मगर अंपायर ने टाइम आउट का हवाला देकर डीआरएस नहीं लेने दियाअंपायर से बहस करते रविंद्र जडेजाहाइलाइट्सIPL 2025 में RCB और CSK के मैच में भारी बवालदेरी से बताने पर अंपायर ने नहीं दी DRS की अनुमतिफील्ड अंपायर नितिन मेनन से रविंद्र जडेजा की बहसनई दिल्ली: IPL 2025 में बीती रात इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच देखने को मिला. ये टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तानों की टक्कर थी. ये गुरु और चेला की लड़ाई थी. ये आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स का युद्ध था. ये ‘द साउथ इंडियन डर्बी’ थी. बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम 3 मई को इस हाई वोल्टेज मुकाबले का गवाह बना. आखिरी ओवर में चेन्नई को 15 रन की जरूरत थी. मगर यश दयाल ने धोनी को आउट करने के बाद छक्का खाने और नो बॉल फेंकने के बावजूद अपनी आरसीबी को दो रन से जीत दिला दी.
अंपायर से भिड़े जडेजा 17 साल के आयुष म्हात्रे (94) के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के करीब लाने का श्रेय जडेजा को भी जाता है. जिन्हें 57 और 69 के स्कोर पर जीवनदान मिला जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने म्हात्रे को बखूबी साथ दिया और 45 गेंद में नाबाद 77 रन बनाए. मगर मैच में एक मौका ऐसा भी आया, जब वह अंपायर से भिड़ बैठे.
Time’s up ⌛
Dropped catches, scintillating boundaries, back-to-back wickets & endless drama… 🥶#ViratKohli vs #MSDhoni – one last time? Is living up to the expectations! Who’s winning it from here? 👇✍🏻
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/dl97nUfgCR #IPLonJioStar 👉… pic.twitter.com/0uSxPYEoWL
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2025