नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शनिवार 3 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी तो उसकी निगाह प्ले ऑफ ने अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी. वह अब तक 14 अंक हासिल कर चुके हैं. अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स को हरा देती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और वह क्वालीफाई कर जाएंगे.
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है क्योंकि क्रिकेटफैंस को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को हो सकता है आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. धोनी का फॉर्म इस साल अच्छा नहीं रहा है ऐसे में उनपर संन्यास काफी प्रेशर है. जहां तक चेन्नई का सवाल है तो उसके 10 मैच में केवल चार अंक हैं और वह प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है.
टेंशन में काव्या मारन, बाहर होने की कगार पर SRH, प्लेऑफ में कैसे पहुंच पाएगी? समझें सिनेरियो
आरसीबी को इसके बाद तीन और मैच खेलने हैं और जिस तरह से उसकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए टीम की निगाह टॉप 2 टू में जगह बनाने पर लगी होगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलें. कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और टीम को लगातार मैच जिता रहे हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी