Last Updated:May 11, 2025, 19:08 ISTरिकी पोंटिंग इस समय भारत में ही हैं.एक ओर जहां आईपीएल में खेल रहे कई विदेशी खिलाड़ी अपने अपने देश लौट चुके हैं वहीं पंजाब किंग्स के हेड कोच ने गजब का जज्बा दिखाया. पोंटिंग ने आखिरी समय में विमान पर नहीं चढ़ने क…और पढ़ेंरिकी पोंटिंग ने दिखाया गजब का जज्बा. नई दिल्ली. रिकी पोंटिंग ने भारत में गजब का जिगरा दिखाया है.उन्होंने मुश्किल समय में भी भारत का साथ नहीं छोड़ा. एक ओर जहां विदेशी खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने का फैसला किया वहीं पोंटिंग ने आखिरी समय में विमान में चढ़ने से अपना पांव पीछे खिंच लिया. पोंटिंग ने अपने साथ 4 अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में ही रोक लिया. पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू होने पर स्वदेश के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन वह अंतिम समय में विमान से उतर गए. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के पास ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का विकल्प था लेकिन उन्होंने चिंतित यात्रियों से भरे विमान से अंतिम समय में उतरने का फैसला किया.
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) दिल्ली में ही रुके. और उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान नहीं भरें. जो दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच युद्ध की संभावना को देखते हुए चिंतित थे. पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश मेनन ने विश्व कप विजेता कप्तान द्वारा विदेशी खिलाड़ियों के पूरे ग्रुप से की गई प्रेरणादायी बातचीत का जिक्र करते हुए पीटीआई से कहा, ‘यह पोंटिंग का व्यक्तित्व दर्शाता है. केवल वही ऐसा कर सकते थे.’
IPL 2025 Restart Live Updates: आज आएगा आईपीएल का नया शेड्यूल! स्टार्क ने दिल्ली को दिया 440 वोल्ट का झटका?
17 अगस्त को होगी रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, टी20 के बाद टेस्ट को भी कह चुके हैं अलविदा, टीम इंडिया की करेंगे कप्तानी
आईपीएल का आठ मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली तक की ट्रेन यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट (सभी ऑस्ट्रेलिया से) शामिल थे. टीम के एक सूत्र ने कहा, ‘विदेशी खिलाड़ियों को इस तरह की स्थिति (युद्ध जैसी स्थिति) की आदत नहीं है. इसलिए उनका चिंतित होना स्वाभाविक था. स्टोइनिस के नेतृत्व में वे सभी जल्द से जल्द निकलना चाहते थे और ऐसा होना स्वाभाविक भी था. लेकिन पोंटिंग ने उन्हें युद्ध विराम के बाद भी यहीं रहने के लिए मना लिया, जो मुझे लगता है कि शानदार है.’
दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन ही भारत से जाने से वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं जो अंतिम एकादश में शामिल थे. लेकिन वह दुबई में हैं और थोड़ी ही दूरी पर है. आईपीएल के फिर से शुरू होने की घोषणा होने वाली है तो पंजाब अच्छी स्थिति में है क्योंकि उसके अधिकांश स्टार भारतीय और विदेशी खिलाड़ी पहले से ही देश में हैं.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketजिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर
Source link