नई दिल्ली: ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत के बावजूद एक बेहतरीन मैच विजेता की अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और लखनऊ सुपरजायंट्स के मिचेल मार्श ने टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज यह स्वीकार करने वाला पहला व्यक्ति होगा कि इस लुभावनी टी-20 लीग में उनका सत्र अच्छा नहीं रहा.
सुपरजायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि उसके दो और मैच बचे हैं.
कभी जमकर करता था दारू पार्टी, चार महीने से टच नहीं की शराब, भारत के लिए बेन स्टोक्स की खास तैयारी
सुपरजायंट्स के कप्तान पंत ने 12 मैच में 135 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है. यह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पदार्पण करने के बाद से उनका सबसे खराब आईपीएल सत्र रहा है.
अब तक पांच अर्धशतक से 443 रन बनाने वाले मार्श ने संवाददाताओं से कहा, ‘वह यह कहने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका सत्र वैसा नहीं रहा जैसा उन्हें पसंद होता लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि कभी-कभी क्रिकेट इसी तरह चलता है.’
तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा… IPL में अभिषेक-दिग्वेश की हुई लड़ाई, राजीव शुक्ला को बीच में आना पड़ा
मार्श ने उम्मीद जताई कि पंत सुपरजाइंट्स के आखिरी दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ये महज औपचारिकता के मुकाबले होंगे.
उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, बेहद कुशल और बेहद प्रतिभाशाली है इसलिए वह वापसी करेगा.’
भारत के आगे कहीं नहीं टिकता पाकिस्तानी टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी में जमीन-आसमान का अंतर
सत्र के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछे जाने पर मार्श ने कहा कि 14वें लीग मैच के खत्म होने के बाद सभी के प्रदर्शन की जांच की जा सकती है.