Last Updated:May 19, 2025, 20:55 ISTRishabh Pant Flop show continues: 27 करोड़ी ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में फ्लॉप शो जारी है. वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 7 रन बना सके. ऋषभ पंत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 7 रन बना सके. हाइलाइट्सऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में फ्लॉप शो जारी है.पंत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 7 रन बना सके.12 मैच में सिर्फ 135 रन बना पाए हैं एलएसजी के कप्तान.Rishabh Pant Flop show continues: आईपीएल 2025 में 27 करोड़ी ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी है. लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. यह मौजूदा सीजन में उनका 12वां मैच था. पंत इन 12 मैच में सिर्फ 135 रन बना सके हैं. इस तरह उनका एक रन लखनऊ सुपरजायंट्स को 20 लाख रुपए में पड़ा है.
आईपीएल 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हुआ. लखनऊ को प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है.इस अहम मुकाबले में ओपनर मिचेल मार्श (65) और एडेन मार्करम (61) ने 115 रन की साझेदारी कर एलएसजी को शानदार शुरुआत दी. मिचेल मार्श के आउट होने पर कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर उतरे. बेहतरीन बैटिंग के लिए प्लेटफॉर्म सेट था, लेकिन पंत इसका भी फायदा नहीं उठा पाए. वे 6 गेंद में 7 रन बनाकर ईशान मलिंगा के शिकार बने.
OPINION: अंपायरों को खुलेआम धमका रहे खिलाड़ी, पर ना BCCI को परेशानी और ना मैच रेफरी… देखें VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर के समय PoK में फंस गए थे मोईन अली के घरवाले, जहां हमला हुआ उससे कुछ ही दूरी पर…
ऋषभ पंत जैसे ही आउट हुए, कैमरा सीधे टीम ऑनर संजीव गोयनका पर गया, जो अपनी निराशा नहीं छिपा सके. सोशल मीडिया पर भी पंत ट्रोल होने लगे. ट्रोलर ने ऋषभ पंत पर उनकी 27 करोड़ की कीमत को लेकर कॉमेंट किए. कुछ यूजर ने संजीव गोयनका को भी नहीं छोड़ा और लिखा कि उन्हें अब केएल राहुल याद आ रहे होंगे. क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि पिछले सीजन में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल हुआ करते थे. टीम जब उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई तब केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच बहस भी हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketऋषभ पंत का 1 रन लखनऊ को 20 लाख में पड़ रहा, गोयनका को याद आ रहे केएल…
Source link