नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से भले ही ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो गई लेकिन आखिरी दो मुकाबले जीतकर टीम शान से विदाई ले सकती है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को जीत मिल चुकी है और इरादा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को हराने का होगा. ली. टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा 27 करोड़ में खरीदे गए लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की ही हुई क्योंकि वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने लेकिन प्रदर्शन वैसा नहीं रहा. ये सवाल कई लोगों के मन में होगा कि क्या मेगा ऑक्शन में लगाई गई बोली के सारे पैसे इस खिलाड़ी को मिलेंगे तो जवाब है ना.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन ठीक ठाक सा रहा और 13 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ इस वक्त छठे पायदान पर है. आखिरी मैच जीतकर टीम इस सीजन का अंत अच्छी यादों के साथ करना चाहेगी. कप्तान ऋषभ पंत पर टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बड़ी उम्मीदों से 27 करोड़ की ऊंची बोली लगाया था. टीम की कप्तानी इस अरमान से सौंपी की वो लखनऊ को आईपीएल का खिताब दिलाएंगे. पंत का ये सीजन उनके आईपीएल करियर का सबसे बुरा साल रहा. 13 मैच में 13 की औसत से सिर्फ 151 रन ही बना पाए.
आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जो हुआ वो इससे पहले कभी नहीं हुआ था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ रुपये में खरीदकर इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 20.75 करोड़ रुपये में वापस खरीदने के लिए राइट टू मैच का उपयोग किया लेकिन एलएसजी ने बोली को 27 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया और दिल्ली ने उस राशि को मैच करने का फैसला नहीं किया.
आईपीएल प्लेऑफ की चारों टीमें पक्की, मुंबई ने दिल्ली को किया टूर्नामेंट से बाहर
पंत को चुकाना होगा कितना टैक्स
पंत ने 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल वापसी की. 27 करोड़ की चर्चा हर तरफ हुई लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें से पंत को कितना टैक्स देना होगा और उनके पास कितना नेट अमाउंट बचेगा? अनुमानित टैक्स गणना के अनुसार उनके 27 करोड़ रुपये की प्रोफेशनल इनकम पर 11.48 करोड़ रुपये का टैक्स लागू होगा.
पंत की प्रोफेशनल इनकम पर 30% टैक्स लगेगा, जो 8.06 करोड़ रुपये (8,06,00,000 रुपये) होगा. सरचार्ज के बाद टैक्स 11.04 करोड़ रुपये (11,04,22,000 रुपये) होगा. उनकी इनकम 5 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण 37% सरचार्ज लागू होता है. स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के 4% घटाने के बाद उनका कुल टैक्स 11.48 करोड़ रुपये (11,48,38,880 रुपये) होगा. इसलिए, पंत की इन-हैंड सैलरी लगभग 15.52 करोड़ रुपये होगी.
राजर्षि दासगुप्ता ने बताया
उनकी इन-हैंड राशि बढ़ सकती है अगर वह मैनेजर की फीस, ट्रैवल और रहने, उपकरण, अकाउंटिंग और अन्य खर्चों को समायोजित करके कटौती का लाभ उठाते हैं. एक्विलॉ के कार्यकारी निदेशक-टैक्स, राजर्षि दासगुप्ता ने बताया कि नई टैक्स व्यवस्था के तहत पंत की टीम के साथ प्रति सीजन 27 करोड़ रुपये की सेवाओं में से भारतीय सरकार 10.53 करोड़ रुपये टैक्स (30% इनकम टैक्स, 25% सरचार्ज और 4% सेस) का दावा करेगी, जिससे पंत को प्रति सीजन आईपीएल टीम से 16.47 करोड़ रुपये की नेट सैलरी मिलेगी. फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पैसे देते समय 10% टीडीएस काटेगी, जिसे ऋषभ पंत आयकर रिटर्न दाखिल करते समय कटौती के रूप में प्राप्त कर सकते हैं