Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने ने रोहित को इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट क्यों चुना?



Last Updated:May 05, 2025, 22:49 ISTरोहित शर्मा मुंबई के लिए पिछले कुछ मैच से इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर रहे हैं. उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया जा रहा है. महेला जयवर्धने ने उनको लेकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले क्या कहा?रोहित शर्मा क्यों चल रहे प्लेइंग से बाहर.
हाइलाइट्सरोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा जा रहा है.कोच जयवर्धने ने रोहित की फील्डिंग पर चिंता जताई.रोहित की बल्लेबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण है: जयवर्धनेनई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले खुलेआम कहा कि रोहित शर्मा को ‘इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट’ के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला पहले से तय नहीं था और ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत महसूस हुई जो गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में बेहतरीन हो. इसलिए रोहित को प्लेइंग XI की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा जा रहा था.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सत्र की शुरुआत में नहीं था. जाहिर है रो (रोहित) कुछ मैचों के दौरान मैदान पर उतरे थे. आप अगर टीम की संरचना को देखें, तो अधिकांश खिलाड़ी दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. उनमें से कुछ ऐसे गेंदबाज है जिसकी जरूरत बाउंड्री के पास फील्डिंग के लिए होती है. आपको फील्डिंग के लिए भी तेज दौड़ने वाले खिलाड़ियों की जरूरत होती है.’’

आईपीएल 2025: दिल्ली के 30 रन पर 5 विकेट… फिर भी खुश नहीं काव्या मारन, किस बात से दुखी?

उन्होंने आगे कहा, ‘‘रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से मामूली तौर पर चोटिल थे, इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम उन पर ज्यादा दबाव न डालें. हम ऐसा करने में कामयाब रहे. हमारे लिए उनकी बल्लेबाजी सबसे महत्वपूर्ण चीज है. ने देखा होगा कि वह हमेशा डगआउट में मौजूद रहते हैं. वह टाइम आउट के दौरान मैदान में जाकर खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं. वह टीम में काफी सक्रिय भूमिका निभाते हैं.’

जयवर्धने ने आगे कहा, ‘‘सलामी जोड़ी किसी भी टीम की पारी को स्थापित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हमारे पास जिस तरह की बल्लेबाजी लाइनअप है उस में हम अच्छी शुरुआत मिलने पर शानदार तरीके से आगे बढ़ सकते हैं. रोहित ने पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा बड़ी पारियां नहीं खेली है लेकिन वह टीम को तेज शुरुआत दिलाकर प्रभावी बल्लेबाजी कर रहे हैं.”
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketक्या फील्डिंग में सुस्त हैं रोहित, इसलिए प्लेइंग से हैं बाहर? कोच ने खुलेआम…



Source link

Leave a Comment