Rohit Sharma DRS After 15 Second: रोहित शर्मा का डीआरएस विवाद: मुंबई बनाम राजस्थान मैच में उठा सवाल



Last Updated:May 02, 2025, 07:53 ISTRohit Sharma DRS: रोहित शर्मा ने 15 सेकेंड पूरे होने के बाद डीआरएस का इशारा किया और अंपायर ने भी इसे मान लिया और थर्ड अंपायर का इशारा किया. आईपीएल में हुई इस घटना की जमकर आलोचना हो रही है.रोहित शर्मा का फैसला अंपायर ने मान लिया.हाइलाइट्सरोहित शर्मा ने 15 सेकेंड बाद डीआरएस लिया.फैंस ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई.मुंबई ने राजस्थान को 100 रन से हराया.नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के खिलाफ 1 मई को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने इस मुकाबले को 100 रन से अपने नाम किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने कुल 53 रन ठोके. लेकिन मैदान पर उनकी एक हरकत चर्चा का विषय बन गई जब उन्होंने लास्ट टाइम पर आकर डीआरएस लिया और अंपायर ने इसे मान भी लिया.

दरअसल, दूसरे ओवर के दौरान फजलहक फारुकी गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने दूसरे ओवर में रोहित शर्मा को आउट किया. अंपायर ने भी इसे आउट करार दिया लेकिन रोहित शर्मा इस फैसले से खुश नहीं थे और वह डीआरएस लेना चाहते थे. लेकिन समय निकलता जा रहा था और रोहित साथी खिलाड़ी से बात करते दिखाई दे रहे थे. लेकिन जब 1 सेकेंड के बाद स्क्रीन पर 0 दिखा तो रोहित ने डीआरएस का इशारा कर दिया.

Umpire Indians fixing at peaks🤡🙏#RRvsMI #MIvsRR #MumbaiIndians#RohitSharma pic.twitter.com/z3oNkt0OlT

— Mrunal Nation (@Mrunal_Nation) May 1, 2025





Source link

Leave a Comment