Rohit Sharma on field records and unique style won Indians hearts। अपने अनूठे अंदाज से हमेशा बॉक्स ऑफिस के ‘हिटमैन’ रहेंगे रोहित शर्मा



Last Updated:May 07, 2025, 21:47 ISTलाल गेंद और रोहित का रिश्ता खट्टा मीठा रहा. लेकिन सफेद गेंद में उनकी बादशाहत हमेशा रही. जिसमें उन्होंने 50 ओवरों के विश्व कप में सात शतक जड़े. वनडे में तीन दोहरे शतक ने उन्हें सबसे अलग बनाया.रोहित शर्मा का अंदाज सबसे जुदा है. हाइलाइट्सरोहित ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा हिटमैन का मशहूर वाक्य ‘कोई गार्डन में घूमेगा तो काफी फेमस हुआ पंड्या को आखिरी ओवर सौंपने में वह नहीं हिचकिचायेनई दिल्ली. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अपनी कलाई के जादू से व्हाइट गेंद को स्टेडियम के चारों ओर भेजने वाले रोहित शर्माअक्सर स्टम्प माइक पर अनजाने में ‘वनलाइनर’ छोड़कर मुस्कुराहटें बिखेरते थे. सुपरस्टार होने के बावजूद अपने करीब से लगने वाले रोहित को उनके फैंस मिस करेंगे. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यूं तो कई सुपरस्टार हुए हैं. लेकिन मुंबई की बोरिवली के इस बिंदास क्रिकेटर ने अपनी अलग छाप छोड़ी है. विराट कोहली के इस दौर में रोहित ने भी अपने एक दशक से अधिक के टेस्ट क्रिकेट के सफर में अपने लिये अलग जगह बनाई. उनके बल्ले से निकले बेहतरीन पूल शॉट्स और उनकी निच्छल सी मुस्कान हर क्रिकेटप्रेमी के दिल में हमेशा चस्पा रहेंगी.

आलोचक यह तर्क दे सकते हैं कि 75 से भी कम मैच खेलने वाले रोहित का टेस्ट करियर औसत ही रहा जिसमें वह एसईएनए ( दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ एक ही शतक जड़ पाए. लेकिन प्रशंसकों के लिए उनके बल्ले का जादू कुछ अलग ही था. लाल गेंद और रोहित का रिश्ता खट्टा मीठा रहा लेकिन सफेद गेंद में उनकी बादशाहत हमेशा रही जिसमें उन्होंने 50 ओवरों के विश्व कप में सात शतक जड़े. वनडे में तीन दोहरे शतक ने उन्हें सबसे अलग बनाया. लिहाजा अब यह प्रशंसकों पर है कि वे रोहित के योगदान का आकलन कैसे करते हैं.

कप्तानी के 4 दावेदार… रोहित शर्मा के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला टेस्ट कैप्टन, 25 साल का बल्लेबाज पीट रहा दरवाजा

रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, टीम इंडिया को भंवर में छोड़कर चले गए हिटमैन

रोहित की कप्तानी में हमेशा टीम भावना नजर आईरोहित शर्मा (Rohit Sharma) भले ही 67 टेस्ट ही खेले लेकिन वनडे में 273 मैच खेल चुके हैं. उनकी कप्तानी में हमेशा टीम भावना नजर आई जो उन्हें रिकॉर्ड के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरा सबसे सफल कप्तान बनाती है. बरसों पहले भारत की अंडर 17 टीम में सलामी बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन और स्पिन हरफनमौला रोहित शर्मा हुआ करता था. अंडर 19 ट्रायल के लिए आते समय एक बार रोहित का किटबैग मुंबई की लोकल ट्रेन में छूट गया और दिलीप वेंगसरकर जैसे अनुशासनप्रिय व्यक्ति ने भी उनकी प्रतिभा को देखते हुए इस गलती को माफ कर दिया. एक बार विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम सभी हैरान थे कि ऐसा कौन सा क्रिकेटर आ रहा है कि कोई हमारा नाम ही नहीं ले रहा लेकिन जब उसे बल्लेबाजी करते देखा तब समझ में आया . उन्होंने यह भी कहा था कि हर स्ट्रोक के लिये रोहित के पास डेढ सेकंड अतिरिक्त होता है.

रोहित शर्मा विश्व कप मैच की पहली गेंद पर चौका जड़ा थाइसी रोहित शर्मा ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच की पहली गेंद पर चौका जड़ा था. रोहित के बारे में सबसे अच्छी बात यह रही कि सोशल मीडिया और ‘पीआर’ के इस दौर में भी अपने स्टारडम को कभी उन्होंने संजीदगी से नहीं लिया. इसके लिये भारतीय टीम में धोनी के साथ बिताये गए उनके दिन काफी मददगार रहे. मैदान पर रोहित कप्तान रहे लेकिन मैदान के बाहर एक अगुआ. उनके मशहूर वाक्य ‘कोई गार्डन में घूमेगा तो …’ पर सोशल मीडिया में कई मीम बने. हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह किस मशहूर हस्ती को अपने साथ डिनर पर बाहर ले जाना चाहेंगे तो उन्होंने कहा ,‘किसी को नहीं. मैं अपने गार्डन में घूमने वाले बच्चे सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल के साथ जाना चाहूंगा.’

टी20 विश्व कप में पंड्या को आखिरी ओवर सौंपने में नहीं हिचकिचाये रोहित शर्माटी20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या को आखिरी ओवर सौंपने में वह नहीं हिचकिचाये और ना ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आर अश्विन को टीम के साथ बने रहने के लिए मनाने में उन्हें वक्त लगा. इसी सीरीज में सिडनी में आखिरी टेस्ट में खुद को बाहर रखने के उनके फैसले पर सालों साल बहस हो सकती है लेकिन इसमें किसी को शक नहीं होगा कि उनका हर फैसला , चाहे वह सही हो या गलत, ईमानदारी से लिया गया.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricket‘कोई गार्डन में …’ अनूठे अंदाज से हमेशा बॉक्स ऑफिस के ‘हिटमैन’ रहेंगे रोहित



Source link

Leave a Comment