Rohit Sharma Resumes Training : आईपीएल 2025: रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग शुरू की, मुंबई playoff की रेस में शामिल



Last Updated:May 14, 2025, 16:32 ISTRohit Sharma Resumes Training भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण स्थगित आईपीएल 2025 अब 17 मई से शुरू होगा.
शुरुआती मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल में फॉर्म में वापसी की. अब इस धुरंधर ने…और पढ़ेंआईपीएल 2025 के लिए रोहित शर्मा ने दोबारा शुरू की प्रैक्टिस हाइलाइट्सआईपीएल 2025 अब 17 मई से शुरू होगा.रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस में है.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसे हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने का फैसला लिया था. 9 मई को इसे स्थगित किए जाने के बाद अब दोबारा इसे 17 मई से शुरू किया जा रहा है. भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बाकी सीजन के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. टूर्नामेंट का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शनिवार को खेला जाएगा.

आईपीएल इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई की टीम ने भले ही इस सीजन शुरुआत खराब की हो लेकिन अब वो प्लेऑफ की रेस में शामिल है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने 12 मैच खेलकर 7 जीत और 5 हार से 14 अंक हासिल किए हैं. इस वक्त अंक तालिका में टीम चौथे नंबर पर है. टीम का लक्ष्य अपने बचे हुए दो लीग मैच को जीतकर अगले दौर में बनाने का है.



Source link

Leave a Comment