Last Updated:May 15, 2025, 13:44 ISTRohit Sharma test retirement new update रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे पर पूरी सीरीज में रोहित शर्मा को मौका देने…और पढ़ेंरोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे पर पूरी सीरीज में मौका मिलना मुश्किल था. हाइलाइट्सरोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे पर रोहित को लेकर आश्वस्त नहीं थे.रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है. सीरीज से पहले ही कप्तान रोहित शर्मा और फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविद कह दिया. ये फैसला टीम सलेक्शन से पहले आया लेकिन इसे चयनकर्ताओं के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है. कई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि इन दोनों ही दिग्गजों की टीम में जगह नहीं बन रही थी. ऐसे में रोहित और विराट ने इस फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला लेना ही सही समझा. हालांकि इस बात को लेकर कुछ आधिकारिक नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह से नाकाम रहने के बाद रोहित शर्मा ने खुद को आखिरी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखते हुए सबको चौंकाया था. मैच के दौरान ही उन्होंने ये बताया था कि फैसला टीम हित में लिया गया था. इसका मतलब ये नहीं निकाला जाना चाहिए को रोहित टेस्ट छोड़ रहे हैं. कमाल की बात यह कि इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले 7 मई (बुधवार) को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. इसके बाद 12 मई (सोमवार) को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.
रोहित ने क्यों लिया टेस्ट से संन्यास ?
टाइम्स ऑफ इ़ंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलेक्टर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में रोहित शर्मा को जगह देने को लेकर आश्वस्त नहीं थे. टीम में जगह ना बन पाने की वजह से ही इस दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मुश्किल फैसला लिया. रिपोर्ट में बताया गया है कि सलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को इस बात से अवगत कराया था कि इंग्लैंड दौरे पर पूरी सीरीज में नहीं बल्कि कुछ मुकाबला ही खेल सकते हैं.
—- Polls module would be displayed here —-
सूत्र ने कहा, “रोहित शर्मा पर काफी दबाव था क्योंकि सलेक्टर्स ने उनकी टेस्ट टीम में जगह को लेकर कुछ पक्का नहीं किया था. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रोहित को बताया कि वो इंग्लैंड दौरे पर पहले दो ही मुकाबले में खेलेंगे.”
चयनकर्ताओं के इस फैसले से रोहित शर्मा पर प्रेशर ज्यादा हो गया था. टेस्ट में खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान को हर हाल में रन बनाना होता. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 3 मैच खेलकर 5 पारी में रोहित शर्मा ने सिर्फ 31 रन बनाए थे. इसमें उन्होंने 10 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी. इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड में शुरुआती दो मैच में उतरना और रन बनाना उनके लिए मुश्किल हो जाता.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricket2 टेस्ट के लिए रोहित की होती वापसी, चयनकर्ताओं के फैसले से बदली पूरी कहानी
Source link