Last Updated:May 13, 2025, 14:41 ISTरोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल होने वाला है क्योंकि सेलेक्शन कमेटी का मानना है कि 2027 तक रोहित 40 और विराट कोहली 38 के हो जाएंगे और टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वो वर्ल्ड क…और पढ़ेंरोहित और विराट के लिए वनडे टीम में जगह बचाए रहने के लिए बनाने होंगे रनहाइलाइट्सरोहित और कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर भी सवाल. .गावस्कर का मानना है कि उम्र के कारण चयन मुश्किल होगा.रोहित और कोहली का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट इस समय एक ऐसी सुनामी का सामना कर रहा है जिसमें बड़े बड़े खिलाड़ी अपनी नाव को नहीं बचा पाए. हालात ऐसे बन गए है कि किस खिलाड़ी को कब साइडलाइन कर दिया जाए किसी को पता भी नहीं. इसलिए तमाम क्रिकेट जानकारों के मन में एक डर है कि वनडे क्रिकेट के दो बेताज बादशाहों की गद्दी छिन ना जाए. बात कर रहे है 5 दिनों के अंतर में रिटायरमेंट लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली की.
हिटमैन और रनचेज मास्टर ने टेस्ट क्रिकेट को तो अलविदा कह दिया पर अब दोनों अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ ODI फॉर्मेट खेलते हुए नजर आएंगे, पर कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये दोनों जल्दी ही ये फॉर्मेट भी छोड़ देंगे. रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था. इसके 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया था.
रोहित-विराट छोड़ेगे वनडे क्रिकेट !
रोहित और विराट का वनडे क्रिकेट में बड़ा योगदान रहा है. एक धुआंधार शुरुआत देने में माहिर तो एक मैच को फिनिश करने में. पर दोनो कर वनडे करियर भी खत्म मान रहे है दिग्गज सुनील गावस्कर. एक इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा, कि उनको लगता है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. गावस्कर का मानना है कि भले ही दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन शायद अपनी उम्र के कारण वह तक ना खेले. रोहित की उम्र तब तक 40 की होगी और कोहली 38 साल के हो जाएंगे. गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एकदिवसीय फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ता उनके भविष्य का फैसला करेंगे. गावस्कर का मानना है कि क्योंकि दोनों सिर्फ एक फॉरमेट खेलेंगे तो हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी विराट और रोहित पर होगा यानि उनका टीम में चयन रिकॉर्ड देखकर नहीं मौजूदा फॉर्म देखकर होगा.
चैंपियन खिलाड़ियों का चमकदार रिकॉर्ड
हाल हीं में चैंपियनंस ट्रॉफी में रोहित और विराट दोनों ये दिखाया था कि वो वनडे क्रिकेट बेताज बादशाह है खासतौर पर फाइनल में रोहित ने जैसी शुरुआत दी और पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने जैसे मैच को फिनिश किया. रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 273 मैचों में खेली 265 पारियों में 11168 रन बनाए हैं. इसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे. विराट ने 302 वनडे मैचों की 290 पारियों में 14181 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का है. कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 51 शतक और 74 अर्धशतक जड़े हैं. रिकॉर्ड्स देखकर एक बात तो साफ है कि दोनों को वनडे में रिप्लेस करना शायद चयनकर्ताओं के लिए सबसे मुश्किल काम होगा क्योंकि टेस्टमें तो दोनों का फॉर्म खराब था इसलिए उनको बाहर करना आसान था पर वनडे फॉर्मेट में दोनों को हटाना मुश्किल होगा क्योंकि इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketवर्ल्ड कप के प्लान से बाहर हो सकते है विराट-रोहित, दिग्गज खिलाड़ी का दावा
Source link