rr sanju samson archer shoes I आईपीएल में संजू के सामने हुआ ‘जूता’ कांड, एक खिलाड़ी नें चला दी कैंची



Last Updated:May 19, 2025, 18:53 ISTराजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ज्योफ्रा आर्चर का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी नई स्पाइक को आगे से काटते हुए नजर आ रहे है. आमतौर पर तेज गेंदबाज अपने पुराने बॉलिंग शूज को काटते है पर आर्चर…और पढ़ेंराजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ने बीच मैदान काट डाला अपना जूता हाइलाइट्सज्योफ्रा आर्चर ने अपने नए स्पाइक्स काटे.आर्चर ने चोट से बचने के लिए जूते में छेद किया.राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो वायरल.नई दिल्ली. अक्सर आप ने देखा होगा कि जब क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी प्रैक्यिस सेशन के लिए जाते है तो ज्यादातर  बल्लेबाजों के साथ किटबैग और गेंदबाजों के पास सिर्फ बैग होता है. ये सिलसिला क्लब क्रिकेट से लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तक हर जगह देख सकते है. आपके जेहन में ये सवाल भी होगा कि गेंदबाज भी तो बल्लेबाजी करते हैं तो वो सिर्फ बैग क्यों लाते है और लाते है तो उसमें होता क्या है.

दरअसल गेंदबाज अपने बैग मं बॉलिंग बूट्स यानि स्पाइक्स लेकर आते है जो उनके लिए अहमियत रखती है जो एक बल्लेबाज के लिए बैट की होती है. यानि स्पाइक्स सही नहीं तो आपकी गेंदबाजी का रिदम बिगड़ सकता है और गेंदबाज चोटिल भी हो सकते है . खासतौर पर तेज गेंदबाज अपने बूट्स को बहुत संभाल कर रखते है. राजस्थान रॉयलस के तेज गेंदबाज ज्योफ्रा आर्चर को भी अपने बूट्स के साथ अक्सर काम करते देखा जा सकता है.

ज्योफ्रा क्यों जूते फाड़ देते है ?

राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन  का एक वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें उनके तेज गेंदबाज आर्चर टीम के कप्तान संजू सैमसन के सामने कैंची लेकर जूते के अगले हिस्से में छेद बनाते नजर आए. आर्चर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब वो गेंदबाजी करते वक्त बाएं पैर पर लैंड करते है तो दायां पैर बहुत तेजी के साथ जमीन पर रगड़ खाता है जिससे अंगूठे पर चोट लगने और इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है. इसीलिए आर्डर अपने स्पाइक के दाहिने पैर के स्पाइक्स में एक छेद बना देते थे जिसकी वजह से अंगूठे में जूते की रगड़ कम लगती है. वैसे ऐसा करने वाले अकेले आर्डर नहीं है विश्व के ज्यादातर तेज गेंदबाज ऐसा करते है.



Source link

Leave a Comment