Sachin Tendulkar get emotional on Virat Kohli Test Retirement : सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर साझा की भावुक कहानी



Last Updated:May 13, 2025, 08:24 ISTSachin Tendulkar get emotional on After Virat Kohli Test Retirement विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कि जिसने करोड़ों फैन का दिल तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर उनके…और पढ़ेंविराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की घोषणा पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर हाइलाइट्ससचिन ने विराट के टेस्ट संन्यास पर भावुक कहानी साझा की.विराट ने सचिन को अपने दिवंगत पिता का धागा देने की पेशकश की थी.सचिन ने विराट को शुभकामनाएं दीं और उनकी प्रशंसा की.नई दिल्ली. महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर एक दिल छू लेने वाली कहानी साझा की. सचिन ने सोशल मीडिया पर बताया कि जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब विराट ने उन्हें अपने दिवंगत पिता का धागा उपहार में देने की पेशकश की थी. सचिन तेंदुलकर ने इस दिग्गज को उनके संन्यास पर शुभकामना दी और ये भी कहा कि उनके पास देने के लिए ऐसा कुछ नहीं जो विराट से मिला था.

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर पर विराम लगाने की घोषणा की तो क्रिकेट जगत हैरान रह गया. सभी इस धुरंधर को टेस्ट क्रिकेट में और खेलते देखना चाहते थे. सचिन ने विराट कोहली के इस खास दिन पर वो किस्सा सुनाया जो आज तक किसी को नहीं पता था. क्रिकेट के भगवान गए जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन ने बताया कि कैसे उनके संन्यास पर 12 साल पहले विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया था जिससे वो भावुक हो गए थे.

As you retire from Tests, I’m reminded of your thoughtful gesture 12 years ago, during my last Test. You offered to gift me a thread from your late father. It was something too personal for me to accept, but the gesture was heartwarming and has stayed with me ever since. While I… pic.twitter.com/JaVzVxG0mQ

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 12, 2025





Source link

Leave a Comment