
36 मिनट पहलेकॉपी लिंकसलमान खान शनिवार को मुंबई में हुई दोस्त की शादी का हिस्सा बने थे। शादी में सलमान को टाइट सिक्योरिटी में देखा गया। फैंस और मेहमानों की धक्का-मुक्की के बीच सलमान खान मंच तक पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज करते नजर आए।सलमान खान के अलावा इस हाईप्रोफाइल शादी में उनके छोटे भाई सोहेल खान और भतीजा निर्वाण भी पहुंचा था। इस समय सलमान ने ब्लू शर्ट और ग्रे सूट पहना हुआ था। भीड़ के बीच कुछ समय तक समय बिताने के बाद सलमान झटपट वहां से रवाना हो गए।उन्हें पूरे समय सिक्योरिटी ने घेर रखा था। बताते चलें कि लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बाद सलमान खान को Y प्लस सिक्योरिटी मिली है।देखिए तस्वीरें-इसी हफ्ते सलमान की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक20 मई को सलमान खान की सिक्योरिटी में बड़ी चूक हुई थी। उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स ने कार के पीछे छिपकर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने 23 साल के जीतेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी। इससे पहले 19 मई की देर रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की गई। संदीप ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।पिछले महीने धमकी मिली थी, कार बम से उड़ाएंगे14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद पिछले महीने 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।14 अप्रैल 2024 की फायरिंग की 2 तस्वीरें14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।सलमान ने धमकियों पर कहा था- जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगेलॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने इस साल 26 मार्च को कहा था -भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’ पढ़ें पूरी खबर
Source link