Salman Khan got emotional remembering Mukul Dev | मुकुल देव को याद कर भावुक हुए सलमान खान: कहा- मिस यू मेरे प्यारे भाई, अजय देवगन बोले- अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं

2 घंटे पहलेकॉपी लिंकबॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकुल देव का 23 मई को नई दिल्ली में निधन हो गया है। उनके बड़े भाई राहुल देव ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुकुल देव, सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में काम कर चुके हैं। एक्टर के निधन की खबर मिलते ही सलमान खान ने भावुक होकर पोस्ट शेयर की है।सलमान खान ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर मुकुल के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा है, मिस यू मेरे प्यारे भाई। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।सुष्मिता सेन ने मुकुल देव की तस्वीर के साथ लिखा है, मुकुल देव, आपकी आत्मा को शांति मिले, वंडरफुल सोल।कंगना रनोट भी एक्टर के निधन की खबर से दुखी हैं। उन्होंने मुकुल की तस्वीर के साथ लिखा है, बहुत ज्यादा दुखी। आपकी आत्मा को शांति मिले।अजय देवगन ने मुकुल देव के निधन की खबर सुनकर लिखा था, अब भी यकीन करने की कोशिश कर रहा हूं। ये बहुत जल्दी और अचानक हो गया। आपके पास हर चीज को आसान बनाने का रास्ता था, यहां तक की सबसे मुश्किल दिनों को भी।मनोज बाजपेयी ने भी मुकुल देव के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मुकुल आत्मा से मेरे भाई थे। एक ऐसे कलाकार, जिनकी गर्मजोशी और जुनून की कोई बराबरी नहीं थी। वो बहुत जल्दी और बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार और इस दुख में डूबे सभी लोगों के लिए ताकत और सुकून की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान, फिर मिलेंगे कभी। ओम शांति।’सैकड़ों फिल्में कीं, सन ऑफ सरदार से मिली थी पॉपुलैरिटीमुकुल देव ने साल 1996 में टीवी शो मुमकिन से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो एक से बढ़कर एक, कहानी घर घर की जैसे शोज में भी नजर आए।टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ मुकुल ने साल 1996 में सुष्मिता सेन के साथ फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वो किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ, यमला पगला दीवाना, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार और जय हो जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।



Source link

Leave a Comment