Sanjay Manjrekar bold statemet on Rohit Sharma retirement। मांजरेकर ने रोहित का उड़ाया मजाक, बोले-टेस्ट में उनके दिन लद गए थे



Last Updated:May 09, 2025, 18:52 ISTरोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद संजय मांजरेकर ने तिखी प्रतिक्रिया दी है. मांजरेकर ने कहा है कि रोहित के बतौर टेस्ट ओपनर दिन लद गए थे. अपनी बेबाक राय रखने के लिए क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मांजरेकर ने रोहित की…और पढ़ेंसंजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की गिनाई खामियां. हाइलाइट्सरोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट को अलविदा कह दिया था हिटमैन वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखेंगे मांजरेकर ने रोहित का उड़ाया मजाक नई दिल्ली. संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के बारे में कहा है कि टेस्ट में बतौर ओपनर उनके दिन लद गए थे. वर्तमान में कमेंटटेर की भूमिका निभा रहे मांजरेकर ने कहा कि पिछली 15 पारियों को देखें तो रोहित साफ तौर पर फ्लॉप रहे हैं. उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं.रोहित ने 7 मई को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. और कहा कि वह वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे. 38 साल के रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगभग 4 महीने पहले खेला था.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट मैचों में रोहित का भविष्य संदेह के घेरे में था. जहां उन्होंने ज्यादातर नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी की. संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एक्स पर लिखा, पिछली 15 पारियों में 164 रन. 10 पारियां इनमें से बांग्लादेश और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ घर में खेली. औसत 10.9. अपने मौजूदा फिटनेस स्‍तर को देखते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्‍ट ओपनर के रूप में दिन लद गए थे.तो…’

राष्ट्रहित सर्वोपरि, आईपीएल 1 सप्ताह के लिए टला, बीसीसीआई सेक्रेटरी बोले- क्रिकेट देश का जुनून लेकिन…

रोहित को बीसीसीआई ने रिटायरमेंट के लिए किया मजबूर? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी नीति है कि…

साल 2013 में रोहित ने टेस्ट डेब्यू कियादुनिया में हिटमैन के नाम से पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट में साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में टेस्ट डेब्यू किया था. दिसंबर 2024 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने मेलबर्न में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. रोहित ने 12 साल के टेस्ट करियर में 67 मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए. रोहित का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर 212 रन का रहा. उनके नाम इस फॉर्मेट में 12 शतक और 18 अर्धशतक रहे.

रोहित ने 24 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कीरोहित के नाम टेस्ट में एक दोहरा शतक है. साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने रांची टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ी थी. रोहित ने टेस्ट करियर की शुरुआत 177 रन की धमाकेदार पारी के साथ की थी. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 473 चौके जड़े जबकि 88 छक्के उड़ाए. रोहित ने 24 टेस्ट में भारत की कप्तानी की जिसमें टीम इंडिया को 12 में जीत मिली.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketरोहित के दिन लद गए थे, मांजरेकर की हिटमैन के संन्यास पर तीखी प्रतिक्रिया



Source link

Leave a Comment