Last Updated:May 21, 2025, 09:35 ISTMost runs for RR in IPL: संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 4000 रन पूरे किए. सीएसके के खिलाफ 15 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की. सैमसन सातवें बल्लेबाज बने.संजू सैमसन की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारीहाइलाइट्ससंजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल बल्लेबाज बनेफ्रैंचाइजी के लिए चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज संजूचेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत में कमालनई दिल्ली: संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2025 मिला-जुला सीजन रहा. अधिकतकर मैच में उन्हें खराब फिटनेस और इंजरी के चलते बाहर ही बैठना पड़ा. उनकी टीम भी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन आखिरी मैच में जाते-जाते दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
संजू सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियक लीग में चार हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं. बीती रात सीएसके और आरआर के बीच मैच में सैमसन अपनी फ्रैंचाइजी के लिए 149वां मैच खेलने उतरे.
MI vs DC Pitch report: रनों की बारिश या बरसेंगे बादल, क्या कहता है मुंबई का मौसम और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
केरल के इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज को राजस्थान के लिए चार हजार आईपीएल रन पूरे करने के लिए सीएसके के खिलाफ 15 रन की जरूरत थी और उन्होंने 188 रनन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की.
IPL में RR के लिए सबसे ज्यादा रनसंजू सैमसन – 4001*जोस बटलर – 3055अजिंक्य रहाणे – 2810शेन वॉटसन – 2372यशस्वी जायसवाल – 2166रियान पराग – 1563राहुल द्रविड़ – 1276स्टीव स्मिथ – 1070यूसुफ पठान – 1011शिमरोन हेटमायर – 953
संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम के लिए 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं.
इसे कहते हैं संस्कार… खुद से 29 साल बड़े धोनी को देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने छूए पैर फिर माही ने जो किया वो कमाल था
आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रनविराट कोहली (RCB) – 8509रोहित शर्मा (MI) – 5758एमएस धोनी (CSK) – 4865सुरेश रैना (CSK) – 4687एबी डिविलियर्स (RCB) – 4491डेविड वॉर्नर (SRH) – 4014संजू सैमसन (RR) – 4001*
इंडियन प्रीमियर लीग में संजू सैमसन के नाम 177 मैचों में 4704 रन दर्ज हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए 155 मैच के अलावा, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी 28 मैच में दम दिखाया है और 677 रन बनाए हैं.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketसंजू ने रचा इतिहास, IPL में राजस्थान के लिए ये कारनाम करने वाले पहले बल्लेबाज
Source link