Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: तुला राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वृश्चिक और धनु राशि वाले खान-पान और सामान का ध्यान रखें!



Last Updated:May 19, 2025, 10:01 ISTWeekly Horoscope 19 to 25 May 2025: तुला राशि वालों को मई के इस सप्ताह मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे …और पढ़ेंहाइलाइट्सतुला राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा.वृश्चिक राशि वाले खान-पान और सामान का ध्यान रखें.धनु राशि वाले लापरवाही से बचें और नियमों का पालन करें.तुला साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)तुला राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह करियर और बिजनस से जुड़ी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी ताकत बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे. अगर आप बिजनस से जुड़े हैं तो आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा. व्यापार के विस्तार की योजना फलीभूत होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको विशेष लाभ मिलेगा. सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ अचानक पिकनिक या पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है. छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. घर में खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने अपने दिल की बात रखना चाहते हैं तो ऐसा करने से आपको खुशी मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.

भाग्यशाली रंग: क्रीमभाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)वृश्चिक राशि वालों को मई के इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर भी काफी सावधान रहना होगा. इस सप्ताह आप जहां किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, वहीं काम और अत्यधिक यात्राओं के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी थके रह सकते हैं. सप्ताह के मध्य में अपने करियर और बिजनस से जुड़ा कोई भी फैसला अपनी सूझबूझ से लें और किसी के बहकावे में न आएं. इस दौरान आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने खाने और सामान दोनों का ध्यान रखें. इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें, अन्यथा बाद में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अपनी परिस्थितियों का जरूर ध्यान रखें. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह लव लाइफ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपको लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप थोड़े दुखी महसूस कर सकते हैं. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है.भाग्यशाली रंग: गुलाबीभाग्यशाली अंक: 10

धनु साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)धनु राशि वालों को मई के इस सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए. इस सप्ताह अगर आप कोई भी काम आधे-अधूरे मन से करेंगे तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर अपना काम किसी और पर छोड़ने की गलती न करें, अन्यथा गलत होने पर आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपको नियोजित कार्य या लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह किसी भी नियम-कानून को तोड़ने की कोशिश न करें और कागजी कार्रवाई करते समय बहुत सावधान रहें, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान आपको अपने खान-पान और सामान का बहुत ध्यान रखना होगा. अगर आप नौकरी या अपना पेशा बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. लव लाइफ में किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

भाग्यशाली रंग: कालाभाग्यशाली अंक: 1
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroतुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Leave a Comment