Last Updated:May 19, 2025, 09:31 ISTWeekly Horoscope 19 to 25 May 2025: मेष राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहने वाला है. इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी. वृषभ राशि वालों की किसी प…और पढ़ेंहाइलाइट्समेष राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ के अवसर मिलेंगे.वृषभ राशि वालों की बाधाएं प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से दूर होंगी.मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं.मेष साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)मई का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे. कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. इस सप्ताह आप साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़ी सभी बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे. भूमि और भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है. परिवार में भाई-बहनों के साथ एकता बनी रहेगी. परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे. सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा. व्यापार से जुड़ी छोटी-बड़ी यात्राएं सुखद और लाभकारी साबित होंगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं. इस दौरान घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. लव लाइफ में आपसी विश्वास बढ़ेगा. आपको अपने लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: मैरूनभाग्यशाली अंक: 12
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)वृषभ राशि वालों को मई के इस सप्ताह विलम्ब से ही सही, लेकिन मनचाही सफलता मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में करियर और व्यापार के लिए की गई मेहनत सफल होगी. अगर आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार शुरू करने या वहां अपना करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी. इस सप्ताह आप घर की साज-सज्जा, लग्जरी आइटम आदि पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. आपको प्रियजनों से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है. सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की अपेक्षा अधिक शुभ रहेगा. इस दौरान आजीविका की तलाश में भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे न केवल कार्यस्थल पर बल्कि परिवार और समाज में भी उनका मान-सम्मान बढ़ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में सभी प्रकार की शुभता और सफलता के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. ऐसे में आपको इस दौरान अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखनी होगी. लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: लालभाग्यशाली अंक: 7
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मई 2025)मिथुन राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको करियर और व्यापार में सामान्य प्रगति और लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने काम के सिलसिले में थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी. अगर आप किसी काम में मनचाहा परिणाम पाना चाहते हैं तो उसे किसी और पर छोड़ने की कोशिश न करें. इस सप्ताह घर और बाहर किसी पर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें बल्कि लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. सप्ताह के मध्य में मित्रों से समय पर सहयोग न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा, हालांकि इसके बावजूद भी आपके काम बनेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से इस दौरान आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में आपको पुरानी बीमारियों के साथ मौसमी बीमारियों के उभरने को लेकर भी सावधान रहना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में आपको भाई-बहनों से अधिक सहयोग नहीं मिल पाएगा. लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी. आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे.भाग्यशाली रंग: नीलाभाग्यशाली अंक: 15
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroमेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Source link