Last Updated:May 05, 2025, 10:01 ISTWeekly Horoscope 5 to 11 May 2025: तुला राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह उतार चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक होगी और खर्चे आपकी आमदनी से अधिक रहेंगे. वृश्चिक राशि वालों को इ…और पढ़ेंसाप्ताहिक राशिफल 5 से 11 मई 2025हाइलाइट्सतुला राशि वालों के खर्चे आमदनी से अधिक रहेंगे.वृश्चिक राशि वाले तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं.धनु राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे.तुला साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)तुला राशि वालों को मई के पहले सप्ताह अपनी जेब, समय और ऊर्जा का ध्यान रखते हुए कोई भी काम हाथ में लेना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएं और आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े तो इस सप्ताह लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहिए. इस सप्ताह आप जितना खुद को माहौल के हिसाब से ढाल लेंगे, आपके लिए उतना ही फायदेमंद रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्चे आपकी आमदनी से अधिक रहेंगे. इस दौरान घर की मरम्मत या किसी सदस्य की खराब सेहत आदि पर आपकी जेब से अधिक पैसा खर्च हो सकता है. सप्ताह के मध्य में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को दो कदम आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे हटने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए. कुल मिलाकर व्यापारिक मामलों में धैर्य दिखाते हुए पूरी सावधानी के साथ कोई भी कदम आगे बढ़ाना चाहिए. इस सप्ताह रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक होगी. हालांकि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ ही कोई भी कदम आगे बढ़ाएं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: नीलाभाग्यशाली अंक: 15
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)वृश्चिक राशि वालों को मई के इस सप्ताह जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या दूसरे विभाग या शहर में तबादला हो सकता है. हालांकि, प्रफेशनल और व्यक्तिगत जीवन में होने वाले सभी बदलाव सकारात्मक और शुभ रहेंगे. इस दौरान आप बुद्धिमता से उम्मीद से अधिक सफलता और धन लाभ प्राप्त करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत और सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे. सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी बड़ी, लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी साबित होगा. इस दौरान वृश्चिक राशि वाले अपना अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएंगे. इस दौरान आप अचानक किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं. यात्रा के दौरान आपको स्वास्थ्य और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ऐसा करना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. वहीं मौजूदा रिश्ते और मजबूत होंगे.
भाग्यशाली रंग: पीलाभाग्यशाली अंक: 5
धनु साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)धनु राशि वालों को मई के पहले सप्ताह जल्दबाजी या असमंजस में कोई भी काम करने से बचना चाहिए. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनस करते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें और धन का लेन-देन और कागजी कार्रवाई बहुत सावधानी से करें. सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकान भरी होगी लेकिन फलदायी साबित होगी. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो भी शहर से बाहर की यात्राएं भविष्य में शुभ साबित होंगी क्योंकि इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे. अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. समाज सेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई विशेष सम्मान मिल सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आपके ऊपर कोई बड़ा खर्चा आ सकता है जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी. लव लाइफ में बहुत सावधानी से आगे बढ़ें अन्यथा बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की अनदेखी न करें.
भाग्यशाली रंग: नारंगीभाग्यशाली अंक: 3
homeastroतुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Source link