Last Updated:May 05, 2025, 10:16 ISTWeekly Horoscope 5 to 11 May 2025: मकर राशि वालों के लिए मई माह का पहला सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा. कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. कुंभ राशि वालों के इस सप्ताह लंबे समय से…और पढ़ेंसाप्ताहिक राशिफल 5 से 11 मई 2025हाइलाइट्समकर राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय न लें.कुंभ राशि वालों की लव लाइफ बेहतर रहेगी.मीन राशि वालों की गलतफहमियां दूर होंगी.मकर साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)मकर राशि वालों को मई के पहले सप्ताह की शुरुआत में करियर और बिजनस से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. अगर आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कहीं से कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभकारी है. इस सप्ताह आप अपने व्यापार को तेजी से बढ़ता हुआ पाएंगे. बाजार में आई तेजी का लाभ आपको मिलेगा, वहीं बाजार में फंसा हुआ पैसा भी आसानी से निकल आएगा. थोक व्यापारियों की तुलना में खुदरा व्यापारियों को अधिक लाभ होगा. कामकाजी महिलाओं के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से न केवल कार्यस्थल बल्कि परिवार में भी उनका सम्मान बढ़ेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान की सफलता आपकी खुशी को दोगुना कर देगी. छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे तो आपका स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा. प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे. अपने लव पार्टनर के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. माता-पिता से विशेष सहायता और समर्थन प्राप्त होगा.
भाग्यशाली रंग: भूराभाग्यशाली अंक: 4
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)कुंभ राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक सफलता और आराम देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आप राहत की सांस लेंगे. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं की इस सप्ताह आजीविका की व्यवस्था हो जाएगी. कुल मिलाकर इस सप्ताह आप खुद को कठिन समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे. इस सप्ताह भूमि और भवन की खरीद-फरोख्त से जुड़े प्रयासों से शुभ परिणाम मिलेंगे. खुद का बिजनस करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा. कमीशन पर काम करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. मार्केटिंग से जुड़े लोग भी समय से पहले अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी वाणी और व्यवहार के कारण कोई विशेष कार्य संपन्न कर पाएंगे. इस दौरान किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनेगी. जीवनसाथी के साथ आप खुशी भरा समय बिताएंगे.
भाग्यशाली रंग: क्रीमभाग्यशाली अंक: 9गे
मीन साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)मई का पहला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यभार की अधिकता के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके रहेंगे. समय पर काम पूरा न होने पर आप काफी असंतुष्ट रहेंगे. हालांकि तमाम तरह की हताशा और निराशा के बीच आप मौजूदा परिस्थितियों से उबरने की कोशिश करेंगे. जिसका सुखद परिणाम आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा. मीन राशि वालों को इस दौरान अपने जीवन को पटरी पर लाने के कई बड़े अवसर मिल सकते हैं. मसलन, अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है, वहीं इस दौरान आपको किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है. इस दौरान आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिल सकता है. अगर आपका पैसा किसी सरकारी योजना में फंसा हुआ है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उसे मुक्त कराया जा सकता है. कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी समस्याओं में कमी आएगी और आपकी साख में वृद्धि होगी. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबीभाग्यशाली अंक: 10
homeastroमकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Source link