Last Updated:May 05, 2025, 09:31 ISTWeekly Horoscope 5 to 11 May 2025: मेष राशि वालों को मई के पहले सप्ताह में कई बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी कार्रवाई करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी. वृषभ राशि वाले इस सप्ताह…और पढ़ेंसाप्ताहिक राशिफल 5 से 11 मई 2025हाइलाइट्समेष राशि वाले धन का लेन-देन सावधानी से करें.वृषभ राशि वाले अभिमान और दिखावे से बचें.मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.मेष साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)मेष राशि वालों को मई के पहले सप्ताह की शुरुआत में करियर, व्यापार और निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है, उनकी उच्च शिक्षा के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं. अगर आप विदेश में अपना करियर या बिजनस आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस दिशा में वांछित सफलता पाने के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. व्यापार से जुड़े मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी कार्रवाई करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें. सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के खराब स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में अगर आप लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं तो वह समय आपके लिए थोड़ा बेहतर हो सकता है. इस दौरान आपको अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा. इस सप्ताह आपको लव लाइफ में सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कोई तीसरा व्यक्ति आपके लव लाइफ में खलल डालने की कोशिश कर सकता है. ऐसे में भूलकर भी अपने लव पार्टनर का भरोसा न खोएं और न ही उसे नाराज करें.
भाग्यशाली रंग: कालाभाग्यशाली अंक: 1
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)वृषभ राशि वालों को मई के पहले सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता होगी. किसी भी बात का दिखावा या अभिमान न करें, अन्यथा आप होश खो सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में की गई व्यावसायिक यात्रा शुभ और लाभकारी सिद्ध होगी. मार्केटिंग, ट्रेडिंग और कमीशन का काम करने वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है. इस सप्ताह इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता और लाभ मिलेगा. व्यापारियों की बाजार में मजबूत उपस्थिति रहेगी. आप बिजनस को बढ़ाने में काफी हद तक सफल रहेंगे. भूमि और भवन खरीदने और बेचने की इच्छा पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करीबियों को नाराज करने से बचना होगा, अन्यथा वाणी या व्यवहार के कारण वर्षों से बने रिश्ते में खटास आ सकती है और फिर वे टूट भी सकते हैं. इस दौरान परिवार की समस्याओं को सुलझाते समय आपको रिश्तेदारों की भावनाओं और अपेक्षाओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह आप लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे. अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई आ सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप परिवार के साथ पिकनिक या पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: बैंगनीभाग्यशाली अंक: 6
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 मई 2025)मिथुन राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह काम को लेकर काफी व्यस्तता भरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको काम का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है, वहीं पर्सनल लाइफ में आपको जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं. हालांकि आपको स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस दौरान मौसमी या पुरानी बीमारी के कारण आपको शारीरिक या मानसिक पीड़ा हो सकती है. स्वास्थ्य खराब रहने पर आपका काम भी प्रभावित हो सकता है. सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है. इस दौरान आपको पैसे उधार भी लेने पड़ सकते हैं. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली और अपेक्षा से कम फलदायी होने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. लव लाइफ में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है. कड़वाहट को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित हो सकता है. इस दौरान प्रेम और निजी रिश्तों में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए विवाद की जगह संवाद का सहारा लें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सुख और सहयोग बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: सफेदभाग्यशाली अंक: 2
homeastroमेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Source link