shani jayanti 2025 puja or upay | शनि जयंती 2025 पर शनि देव की पूजा और उपाय.



Last Updated:May 01, 2025, 16:21 ISTShani Jayanti 2025 : शनि जयंती 2025 में 27 मई को मनाई जाएगी. इस दिन शनि देव की पूजा से साडेसाती और शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है. कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है.शनि जयंती 2025 पर शनि देव की पूजा और उपाय.हाइलाइट्सशनि जयंती 2025 में 27 मई को मनाई जाएगी.शनि जयंती पर कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बनेगा.शनि देव की पूजा से साडेसाती और शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है.Shani Jayanti 2025 : ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में शनि देव की पूजा का अलग स्थान होता है. शनि की साडेसाती, पनौती से परेशान लोग शनिदेव की जयंती का विशेष इंतजार करते हैं. शनि को सभी ग्रहों में न्याय का देवता माना जाता है. धर्म शास्त्रों में शनि देव की महिमा का वर्णन मिलता है. वर्ष 2025 मैं शनि देव का गोचर मीन राशि में हुआ है. आईए जानते हैं कि 2025 में शनि देव की जयंती कब मनाई जाएगी.

शनि जयंती 2025 : ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था. इस वर्ष यह तिथि 27 मई 2025 को पड़ रही है. इस दिन शनि देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. अमावस्या तिथि का प्रारंभ 26 मई सोमवार को दोपहर 12:11 पर होगा एवं इस अमावस्या तिथि की समाप्ति 27 मई मंगलवार रात्रि 8:31 पर होगी. इसलिए शनि जयंती 27 में 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी.

Chardham Yatra: चार धाम यात्रा का पहला धाम है यमुनोत्री, जानें यात्रा से पहले की तैयारी, मां यमुना के भोग

शनि जयंती पर शुभ योग : इस वर्ष शनि जयंती बहुत ही खास है. शनि जयंती के मौके पर इस वर्ष कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ में सुकर्मा योग बन रहा है. इस दिन शनि देव की पूजा करने से साडेसाती और शनि देव की किसी भी पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है. वर्तमान में कुंभ, मीन मेंष, सिंह और धनु राशियां शनिदेव की पीड़ा का शिकार है.

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय : शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं. मेहनत करने वाले और अच्छा आचरण एवं व्यवहार रखने वाले लोगों पर शनि की कृपा बनी रहती है. इसके अलावा शनि जयंती पर उनका पूजन करने वाले लोगों पर शनि देव अपनी कृपा बरसाते हैं. शनि देव की पूजन के दौरान शनि गायत्री मंत्र, बीज मंत्र के अलावा दशरथ कृत नील स्त्रोत तथा शनि देव का जाप एवं दान किया जा सकता है.

Bedroom Vastu Tips: अगर कमरे में होगी ये चीजें तो नहीं सो पाएंगे चैन की नींद, जानें बेडरूम के वास्तु टिप्स

शनि मंत्र : ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमःशनि की दान सामग्री : शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिये शनि जयंती पर दान सामग्री में काला तिल, काली उड़द, लोहे से बनी वस्तुएं, सरसों का तेल, और काले कपड़े आदि का दान करें. शनि को प्रसन्न करने के लिए इसे किसी गरीब, अपंग, कुष्ठ रोगी अथवा जोशी को या शनि मंदिर में दान करें.
homeastro27 मई को विशेष योग में मनाई जाएगी शनि देव जयंती, जानें शनि कृपा पाने के उपाय



Source link

Leave a Comment