इस साल शनि जयंती 27 मई मंगलवार को है. शनि जयंती के दिन शनि देव के लिए एक विशेष दीपक जलाया जाता है. शनि देव का दीपक जलाने से कष्ट मिटेंगे, ढैय्या, साढ़ेसाती में लाभ मिलता है. नकारात्मकता दूर होती है. शनि देव का दीपक प्रदोष काल में जलाते हैं, यदि समय नहीं मिलता है तो आप सुबह में भी जला सकते हैं. शनि जयंती के अवसर पर तेल का दीपक जलाते हैं. अब सवाल यह है कि शनि देव के लिए किस तेल का दीपक जलाना सही है? शनि देव का दीपक कब जलाएं? दीप जलाने की विधि क्या है? इन सब बातों के बारे में जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से.
शनि देव का दीपक कब जलाना चाहिए?
ज्योतिषाचार्य भट्ट के अनुसार, देवी और देवता के लिए दीपक जलाने का तात्पर्य जीवन में छाए अंधकार को दूर करने की प्रार्थना से जुड़ा है. आप दीपक जलाते हैं कि आपके देव प्रसन्न होकर आपके कष्टों को दूर करें. शनि जयंती और शनिवार के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाना अच्छा होता है. आम जनमानस की समझ के लिए प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद से जब अंधेरा प्रारंभ हो, तो उसे मानना चाहिए. शनि जयंती के दिन सूर्यास्त 07:12 पी एम पर होगा. उसके बाद से शनि देव का दीपक जलाएं. जिन लोगों को किसी कारणवश शाम में समय नहीं मिल पा रहा है तो वे सुबह में शनि मंदिर में जाकर दीपक जला सकते हैं.
शमी के पेड़ के नीचे जलाएं शनि दीपकआपके घर के आसपास कोई शनि मंदिर नहीं तो आप शमी के पेड़ के नीचे भी शनि देव का दीपक जला सकते हैं.
शनि देव के लिए किस तेल का दीपक जलाएं?
शनि देव के लिए आप सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं. सरसों के तेल की उपलब्धता सभी लोगों के घरों में होती है, इसलिए आप सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें: मंगलवार को शनि जयंती, जल्द छोड़ दें ये 8 काम, वरना शनि की वक्र दृष्टि का होंगे शिकार
शनि देव के दीपक जलाने की सामग्री
1. मिट्टी, स्टील या फिर लोहे का एक दीपक.2. सरसों का तेल या तिल का तेल3. रुई की बत्ती4. दीपक जलाने के लिए माचिस5. काले तिल, फूल, फल, धूप, प्रसाद आदि.
शनि देव के लिए दीपक जलाने की विधि
1. शनि जयंती के अवसर पर शनि मंदिर में दीपक जलाने की सामग्री के साथ जाएं.2. जहां पर दीपक जलाना है, उस स्थान को साफ कर लें. पश्चिम दिशा हो तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि ये शनि देव की दिशा मानी जाती है.3. सबसे पहले शनि देव की पूजा फल, फूल, अक्षत्, धूप आदि से करें.4. फिर दीपक में रूई की बत्ती लगाएं और उसमें तेल डाल दें.5. यदि सरसों के तेल का दीपक जला रहे हैं तो दीपक में थोड़ा सा काला तिल डाल दें.6. दीपक जलाने के समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का उच्चारण करें.7. दीप जलाने के बाद शनि देव से प्रार्थना करें कि वे आपके कष्टों को दूर करें और मनोकामनाओं की पूर्ति करें.8. दीपक जलाते समय मन को शुद्ध और सकारात्मक भाव के साथ रखें.9. उस समय काले या नीले रंग के कपड़े पहनें तो और अच्छा रहेगा.10. तामसिक वस्तुओं का सेवन उस दिन न करें.
ये भी पढ़ें: 27 मई को बन रहे 5 अद्भुत संयोग, एक साथ मिलेंगे 5 वरदान! मौका निकल न जाए
शनि देव के लिए दीपक जलाने के फायदेशनि देव के लिए तेल का दीपक जलाने से शनि दोष कम होगा. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव खत्म होगा. ग्रह शांति में लाभ हो सकता है. यदि आप प्रत्येक शनिवार को शनि देव के लिए दीपक जलाते हैं तो कोर्ट केस, वाद विवाद में सफलता मिल सकती है.