Shikhar Dhawan Slams Pakistan : शिखर धवन ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर की कड़ी आलोचना.



Last Updated:May 11, 2025, 10:46 ISTपाकिस्तान ने सीजफायर के बावजूद भारत पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. शिखर धवन ने इसे शर्मनाक बताया. र्व उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के सामने दिखा दिया. विदे…और पढ़ेंशिखर धवन ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ाहाइलाइट्सशिखर धवन ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर हमला बोला.पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की.विदेश सचिव ने पाकिस्तान से उल्लंघन रोकने की मांग की.नई दिल्ली. पाकिस्तान ने भारत के साथ शनिवार जो किया वो उसके दोहरे चरित्र की निशानी है. सीजफायर की घोषणा के बाद भी सेना ने भारत में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. इस शर्मनाक हरकत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है. भारत के पड़ोसी देश ने शनिवार 10 मई को सीजफायर समझौते को तोड़ दिया जिससे सीमा पर तनाव फिर से बढ़ गया और राजनीतिक स्थिति और भी खराब हो गई.

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी थी लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस समझौते पर संकट आ गया. नई दिल्ली ने इस्लामाबाद पर इसे तोड़ने का आरोप लगाया. आधी रात के करीब एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को रोकने और स्थिति को गंभीरता से लेने के लिए “उचित कदम” उठाने की बात कही. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देने वाले शिखर धवन बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर को कुछ भी बोलते नहीं बन रहा.

Ghatiya desh ne fir apna ghatiyapan poori duniya ke aage dikha diya. #Pakistan#Ceasefire

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 10, 2025



Source link

Leave a Comment