Shreyas Iyer Injury Shashank Singh PBKS Captain: श्रेयस अय्यर की जगह शशांक सिंह करने लगे कप्तानी, बाहर बैठकर फील्ड सेट करते रहे रिकी पोटिंग, जानें पूरा मामला



Last Updated:May 18, 2025, 18:57 ISTश्रेयस अय्यर की जगह शशांक सिंह करने लगे कप्तानी, बाहर बैठकर फील्ड सेट करते रहे रिकी पोटिंग, जानें पूरा मामलाशशांक सिंह कार्यवाहक कप्तानहाइलाइट्सजब शशांक सिंह बने पंजाब के कार्यवाहक कप्तानइंजर्ड श्रेयस अय्यर बैटिंग के बाद मैच से बाहर हुएडगआउट से रिकी पोंटिंग सेट करते रहे फील्डिंगनई दिल्ली: सवाई मानसिंह स्टेडियम में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब श्रेयस अय्यर बाहर बैठ गए और उनकी जगह शशांक सिंह पंजाब किंग्स की कप्तानी करने लगे. फैंस कुछ समझ पाते उससे पहले हेड कोच रिकी पोटिंग भी एक्शन में आ गए. पोंटिंग डगआउट में बैठे-बैठे ही इशारों से पंजाब की फील्ड सेट करने लगे.

आखिर क्या है पूरा मामला?दरअसल, मैच से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर प्रैक्टिस के दौरान अपनी उंगली चोटिल कर बैठे. वह खेलने के लायक नहीं थे, लेकिन इसे अय्यर का समर्पण और प्रतिबद्धता ही कही जाएगी कि इंजर्ड फिंगर लेकर भी वह मैदान पर उतरे और टीम को सामने से लीड किया. दर्द से छटपटाते हुए 25 गेंद में 30 रन बनाए क्योंकि वह टीम की बैटिंग कमजोर नहीं होने देना चाहते थे. मगर जब फील्डिंग की बारी आई तो वह बाहर हो गए और हरप्रीत बरार बतौर इम्पैक्ट प्लेयर अंदर आए.

Nehal Wadhera: 37 गेंद में 70 रन… बेखौफ इरादे, विस्फोटक अंदाज, मिल गया टीम इंडिया को अगला युवराज

पोंटिंग-अय्यर दोनों दे रहे थे शशांक को टिप्सपंजाब किंग्स की ओर से ऐलान किया गया कि शशांक सिंह अब कार्यवाहक कप्तान होंगे. 219 रन का स्कोर डिफेंड करने के लिए अब शशांक सिंह को मैदान के दो छोर से मदद मिलने लगी. उधर हेड कोच रिकी पोंटिंग फील्ड सेट करने लगे तो बाउंड्री के किनारे खड़े श्रेयस अय्यर भी शशांक को इशारों से गेम प्लान बता रहे थे.

गिल स्वाभाविक उम्मीदवार तो तीसरी पोजिशन पर लटकेगी तलवार, विराट की जगह लेने के लिए नंबर-4 पर ये चार दावेदार

नेहल-शशांक की फिफ्टी से पंजाब का स्कोर 219इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहल वढेरा (70 रन) और शशांक सिंह (नाबाद 59 रन) के आतिशी अर्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 219 रन बनाए. वढेरा ने महज 37 गेंद की पारी में पांच चौके और पांच छक्के जड़े. यह उनका आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. उनके अलावा शशांक सिंह ने 30 गेंद की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के जमाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे ने दो विकेट जबकि क्वेना मफाका, रियान पराग और आकाश मधवाल ने एक एक विकेट झटका.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketश्रेयस की जगह अचानक शशांक बने कप्तान, बाहर बैठकर फील्ड सेट करते रहे पोटिंग



Source link

Leave a Comment