Last Updated:May 23, 2025, 23:03 ISTपंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर रखा जा सकता है. एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है.श्रेयस अय्यर इग्नोर किए जा सकते हैं.हाइलाइट्सश्रेयस अय्यर इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं.अय्यर ने आईपीएल 2025 में 435 रन बनाए, 27 छक्के लगाए.रणजी ट्रॉफी में अय्यर ने 68.57 की औसत से 480 रन बनाए थे.नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान 24 मई को हो सकता है. कौन कौन से खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे इसकी जानकारी सिर्फ सेलेक्टर्स के पास ही है. मुंबई के सीनियर बल्लेबाज और पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर रखा जा सकता है. एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है. अय्यर आईपीएल में टीम को प्लेऑफ में पहुंचा चुके हैं और 400 से ज्यादा रन भी ठोक चुके हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्टर्स को श्रेयस अय्यर के रेड बॉल गेम पर भरोसा नहीं है.अय्यर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए खेला था. पीठ की चोट ने उनके फॉर्म और प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था. उन्हें सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया गया था.
दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कुछ ठीक नहीं? असिस्टेंट कोच बोले- हम अक्षर की मेडिकल जांच…
हालांकि, हाल ही में रणजी ट्रॉफी सीजन में उनका फॉर्म काफी अच्छा रहा था. जहां उन्होंने 68.57 की औसत से 480 रन ठोके थे. जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. अय्यर को टेस्ट से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में भी नहीं चुना गया. हालांकि, उनके फैंस को यह उम्मीद है कि वह टीम में जरूर शामिल किए जाएंगे. क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया में थोड़ी अनुभव की कमी दिखाई देगी.
इस साल आईपीएल 2025 में भी अय्यर ने अपने फॉर्म को दिखा जारी रखा, पंजाब के लिए कई कमाल की पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 मैचों में 48.33 की औसत से 435 रन बनाए है. इस सीजन में छक्का लगाने वालों की सूची में अय्यर 27 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर है. अय्यर का स्ट्राइक रेट 174.70 का रहा है, देखना होगा कि अय्यर को टीम इंडिया में शामिल किया जाता है या नहीं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketIPL में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया, फिर भी सेलेक्टर्स खुश नहीं?
Source link