signs that shows your puja is working or not aapki pooja safal hui ya nahi।कैसे जानें पूजा हुई सफल या नहीं? जानिए साफ संकेत जो आपकी आस्था को दर्शाते हैं, जानें मन की शक्ति और भक्ति का सही मेल



Puja Ke Safal Hone Ke Sanket : हर इंसान चाहता है कि वह जब भी भगवान की पूजा करे, तो उसका फल उसे ज़रूर मिले. चाहे कोई रोज़ पूजा करता हो या कभी कभी, दिल में यही उम्मीद होती है कि भगवान उसकी बात सुनें और उसका मन शांत हो. लेकिन क्या आपको पता है कि पूजा सफल हो रही है या नहीं, इसके साफ संकेत भी मिलने लगते हैं? भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि जब पूजा सही तरीके से की जाती है और मन भी शुद्ध होता है, तो उसके असर भी साफ दिखने लगते हैं. वहीं अगर पूजा में कोई कमी रह जाए या ध्यान ना लगे, तो उसके भी असर दिखते हैं. आइए जानते हैं पूजा के सफल और असफल होने के कुछ संकेत.

पूजा के सफल होने के संकेत1. मन का हल्का और शांत महसूस होनाअगर पूजा के बाद आपको भीतर से सुकून मिले, मन शांत हो जाए और किसी तरह की बेचैनी महसूस न हो, तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आपकी पूजा का असर हो रहा है.

यह भी पढ़ें – मृत्यु के बाद झाड़ू बाहर क्यों? आत्मा की विदाई और शोक से जुड़ी यह परंपरा बहुत कुछ कहती है

2. सकारात्मक सोच आनाकई बार पूजा के बाद आपके विचार पहले से ज़्यादा साफ और अच्छे हो जाते हैं. ऐसा लगे कि कुछ अच्छा करने की इच्छा हो रही है, तो समझिए पूजा से अच्छी ऊर्जा मिली है.

3. मन लगना और ध्यान केंद्रित होनाअगर पूजा करते समय आपका मन भटकने के बजाय पूरी तरह भगवान की ओर लगा रहे, तो यह पूजा की सफलता का साफ संकेत होता है.

4. घर में अच्छा माहौल बननापूजा के बाद घर में सब लोग खुश रहें, आपसी संबंध बेहतर हों और किसी तरह की टेंशन ना हो, तो यह माना जाता है कि पूजा ने असर दिखाया है.

5. कामों में सफलता मिलनाकभी कभी पूजा के बाद आपके अटके हुए काम आसानी से बनने लगते हैं या कोई नई राह खुलती है. ऐसे में लोग इसे भगवान की कृपा मानते हैं.

6. विशेष इच्छा का पूरा होनाअगर आपने किसी खास वजह से पूजा की और समय के साथ वह इच्छा पूरी हो जाए, तो इसे भी पूजा की सफलता का संकेत माना जाता है.

पूजा के असफल होने के संकेत1. मन अशांत रहनाअगर पूजा के बाद भी आपको बेचैनी, गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस हो, तो यह दर्शाता है कि पूजा में मन नहीं लगा या कुछ गलती रह गई.

2. पूजा में ध्यान न लगनाअगर आप पूजा के दौरान बार बार भटकते रहें, मन इधर उधर जाए और भगवान की ओर ध्यान ना लग पाए, तो यह भी एक कमजोर पूजा का संकेत है.

3. घर का माहौल खराब होनाअगर पूजा के बावजूद घर में कलह, तनाव या किसी तरह की परेशानी बनी रहे, तो यह दर्शाता है कि पूजा का असर नहीं हो रहा है.

4. निराशा का बढ़नाअगर पूजा के बाद आप और भी निराश हो जाएं या ऐसा लगे कि कुछ नहीं बदला, तो यह संकेत है कि अंदर से आप जुड़ नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें – दक्षिणा के बिना हवन क्यों नहीं होता पूर्ण? जानिए धर्म और ज्योतिष की नजर में इसका महत्व

5. इच्छाओं का पूरा न होनाअगर लगातार पूजा करने के बाद भी आपकी बड़ी इच्छाएं पूरी नहीं हो रहीं, तो इसे भी कुछ लोग असफल पूजा से जोड़कर देखते हैं, हालांकि यह हर बार जरूरी नहीं कि इसका कारण पूजा ही हो.



Source link

Leave a Comment