Sita Navami 2025: कल सीता नवमी पर वृद्धि योग का संयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों को राम-जानकी की कृपा से होगा धन लाभ



Last Updated:May 04, 2025, 15:28 ISTSita Navami 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 5 मई यानी कल है. सीता नवमी के दिन वृद्धि योग, रवि योग बन रहा है, जिससे वृश्चिक, मीन समेत 4 राशियों…और पढ़ेंसीता नवमी पर वृद्धि योग का संयोगहाइलाइट्ससीता नवमी पर वृद्धि योग का संयोगसिंह, मीन, वृश्चिक और मिथुन को लाभधन, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धिसीता नवमी 2025: कल यानी 5 मई को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस तिथि को सीता नवमी के नाम से जाना जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन माता सीता का प्राकट्य हुआ था इसलिए इस तिथि को जानकी नवमी या सीता नवमी के नाम से जाना जाता है. सीता नवमी के दिन वृद्धि योग, रवि योग बन रहा है, जिसका फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है. कल बन रहे शुभ योग के प्रभाव से इन राशियों के धन, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी और भगवान राम और माता जानकी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कल सीता नवमी के दिन बन रहे शुभ योग के प्रभाव से किन किन राशियों को लाभ होगा…

शुभ योग का मिथुन राशि वालों पर प्रभावकल यानी सीता नवमी के दिन बन रहे वृद्धि योग से मिथुन राशि वालों के सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी. अगर आपका कोई कार्य अटका हुआ है तो कल माता सीता की कृपा से वह पूरे होने की संभावना बन रही है. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कल शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं. कल मेहनत के फल का आनंद लेने का समय आ गया है और आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसके लिए आप काफी लंबे समय से बचत कर रहे हों. वहीं अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो अपना कर्ज चुका सकता है.

शुभ योग का सिंह राशि वालों पर प्रभावकल यानी सीता नवमी के दिन वृद्धि योग से सिंह राशि वालों को धन प्राप्ति के नए नए अवसर मिलेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. माता सीता की कृपा से कल सिंह राशि वाले सफलता पूर्वक मुश्किल दौर से बाहर आ सकेंगे और बिजनस में भी अच्छी तरक्की होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कल आपकी कुछ खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे. साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी जमीन आदि जगहों पर निवेश भी कर सकते हैं.

शुभ योग का वृश्चिक राशि वालों पर प्रभावकल वृश्चिक राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे और कल किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है. इस राशि के नौकरी करने वालों की कल कार्यक्षेत्र में सराहना होगी और करियर में अच्छी सफलता मिलेगी. अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो कल आपको अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं.

शुभ योग का मीन राशि वालों पर प्रभावकल यानी सीता नवमी का दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मीन राशि वालों के जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं, वे दूर हो जाएंगी और कल से आगे का सफर शानदार होने वाला है. माता सीता की कृपा से धन की वजह से जो भी कार्य अटके हुए थे, वे भी पूरे हो जाएंगे और धीरे धीरे आपके सपने हकीकत में बदलने लगेंगे. लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और दोनों के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा. वहीं परिवार में सुख-शांति का आनंद लेंगे और सभी कार्य को पूरा करेंगे.
homeastroसीता नवमी पर वृद्धि योग का संयोग, इन राशियों को राम-जानकी की कृपा से होगा लाभ



Source link

Leave a Comment