Soil Fertility: फसल कटाई के बाद जरूर करें खेतों की जुताई, होंगे कई सारे फायदे, मिट्टी को मिलेगा ज्यादा धूप और पानी



Last Updated:May 08, 2025, 10:20 ISTSoil Fertility: गेहूं की कटाई के बाद खेतों के लिए करें विभिन्न उपाय होंगे फायदे. जुताई से मिट्टी की सतह खुल जाती है, जिससे वायु संचार बढ़ता है. सूर्य की किरणें मिट्टी में पहुंचकर खनिजों को पौधों के लिए आसानी से…और पढ़ेंX

खेतों की गहरी जुताईहाइलाइट्सगेहूं की कटाई के बाद गहरी जुताई से बढ़ती है मिट्टी की गुणवत्तागहरी जुताई से नष्ट होते हैं खरपतवार और कीटों के अंडेजुताई से मिट्टी में बेहतर होती है वायु संचार और सूर्य की रोशनीराजनांदगांव. किसानों को गेहूं की कटाई के बाद अपने खेतों की गहरी जुताई जरूर करनी चाहिए. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गहरी जुताई का मतलब है मिट्टी को पलटना, जिससे ऊपरी मिट्टी नीचे और निचली मिट्टी ऊपर आ जाती है. गर्मियों में ऐसा करने से किसानों को कई फायदे मिलते हैं.

गर्मी में जुताई करने से होंगे कई फायदेकृषि एक्सपर्ट और सहायक संचालक कृषि डॉ. बीरेंद्र अनंत ने बताया कि गर्मी में जुताई करने से मिट्टी में सूर्य की रोशनी और हवा का संचार बेहतर होता है. तेज धूप मिट्टी के अंदर तक जाती है, जिससे खरपतवारों के बीज और हानिकारक कीट-पतंगों के अंडे नष्ट हो जाते हैं. इससे मिट्टी की जल धारण क्षमता भी बढ़ती है और अगली फसल में बेहतर पैदावार मिलती है. साथ ही खरपतवार भी कम उगते हैं.

कीटों का होता है सफायागहरी जुताई से टिड्डी जैसे कीटों के अंडे भी नष्ट हो जाते हैं, जो मिट्टी में गहराई तक दिए गए होते हैं और बारिश के बाद विकसित होते हैं. जुताई से ये अंडे ऊपर आ जाते हैं और पक्षियों द्वारा खा लिए जाते हैं या धूप से मर जाते हैं.

गहरी जुताई से नष्ट होंगे खरपतवारगहरी जुताई बहुवर्षीय खरपतवारों को भी खत्म करने में मददगार साबित होती है, जिन खरपतवारों की जड़ें गहराई तक फैली होती हैं. गर्मियों में दो-तीन बार गहरी जुताई करने से ये खरपतवार पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं. इसके लिए पलटा हल या डिस्क हैरो का उपयोग करना चाहिए.

वायु संचार होता है बेहतरजुताई से मिट्टी की सतह खुल जाती है, जिससे वायु संचार बढ़ता है. सूर्य की किरणें मिट्टी में पहुंचकर खनिजों को पौधों के लिए आसानी से उपलब्ध कराती हैं. धूप और हवा मिलने से मिट्टी में नाइट्रोजन तेजी से बनता है और जैविक पदार्थ नाइट्रेट में बदलकर अगली फसल को सीधा लाभ पहुंचाते हैं.

इस विधि से करें गहरी जुताईजुताई करते समय खेत की ढलान का ध्यान रखना चाहिए. यदि ढलान पूरब से पश्चिम की ओर है, तो जुताई उत्तर से दक्षिण की ओर करनी चाहिए. ऊंचे-नीचे खेतों में ढ़लान के विपरीत दिशा में जुताई करनी चाहिए ताकि बारिश का पानी मिट्टी को बहा न ले जाए. गर्मियों में लगभग 15 सेंटीमीटर गहरी जुताई पर्याप्त होती है.
Location :Rajnandgaon,Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureगेहूं कटाई के बाद खेतों के लिए जरूरी हैं ये उपाय, होंगे बहुत सारे फायदे



Source link

Leave a Comment