Last Updated:May 02, 2025, 14:12 ISTRelationship Issues : घर में झगड़े से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता. पति-पत्नी के झगड़े से तनाव बढ़ता है और तलाक हो सकता है. ज्योतिष में मंत्र जाप से रिश्ते सामान्य हो सकते हैं.पति पत्नी के झगड़े को शांत करने का मंत्रहाइलाइट्सपति-पत्नी के झगड़े शांत करने के लिए मंत्र जाप करें.मंत्र का जाप 108 दिन तक निरंतर करना है.सायं काल का समय मंत्र जाप के लिए उत्तम है.Relationship Issues : अक्सर लोग घरों में झगड़ा और क्लेश से परेशान रहते हैं.मान्यता है जिन घरों में क्लेश का वातावरण होता है उन घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती है. प्रेम हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है. जिसके बिना घर तहस नहस हो जाता है. घर में लड़ाई झगड़ा अक्सर सास बहू, भाई भाई, पिता पुत्र और पति पत्नी के बीच होते देखे गए हैं. अगर यह झगड़ा नित्य होने लगे तो घर का अमन चैन खत्म हो जाता है.पति पत्नि के बीच झगडे से व्यक्ति के दिमाग पर असर होता है साथ ही बच्चों पर इसका खासा असर होता है.पूरा घर और व्यवसाय इससे प्रभावित हो जाता है.
सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उपाय : वैवाहिक जीवन में नित्य क्लेश होने से तनाव इतना अधिक हो जाता है कि बात तलाक जैसी स्थिति पर आ जाती है. ज्योतिष शास्त्र में पति-पत्नी की कलह को शांत करने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में शांति होती है और दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो जाते हैं. इन उपायों को करने से पति का पत्नि के प्रति मोह बढ़ जाता है.
Chardham Yatra: चार धाम यात्रा का पहला धाम है यमुनोत्री, जानें यात्रा से पहले की तैयारी, मां यमुना के भोग
पति के लिए करें ये जाप : यदि कोई स्त्री अपने पति से परेशान है कि उसका पति उसकी ओर देखता भी नहीं है या किसी अन्य स्त्री के प्रेम जाल में फंसा हुआ है. ऐसी स्थिति में उस स्त्री को रोजाना 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के नित्य जाप से केवल पति-पत्नी की कलह शांत नहीं होगी बल्कि उनके जीवन में खुशियां आएंगी और पति का पत्नी के प्रति मोह बढ़ जाएगा.यह मंत्र इतना ताकतवर है कि नित्य इसके जाप से पति आकर्षित और मोहित हो जाएगा.इसका असर कुछ ही दिनों में आपको दिखने लगेगा.
मंत्र : ओम अस्य श्री सुरीमन्त्र स्वार्थ वर्णऋषि इति शिपस स्वाहा
Harsiddhi Mandir: 51 शक्तिपीठों में महत्वपूर्ण है उज्जैन का हरसिद्धि मंदिर, दीपदान के समय हो जाती है मन्नत पूरी !
जाप कैसे करें : उक्त मंत्र का जाप किसी की शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से 108 दिन तक निरंतर करना है. इस मंत्र के जाप के दौरान यदि महिलाओं को पीरियड आ जाये तब भी अलग बैठकर इस मंत्र का जाप रोज करना है.इस जाप के लिये सायं काल का समय उत्तम रहता है. इस मंत्र के जाप से पहले अपनी मनोकामना का मन में संकल्प करें.
चेतावनी : इस मंत्र का जाप सिर्फ स्वयं के भले के लिये करना चाहिये.परिवार में अन्य सदस्यों के बुरे अथवा बुरी नियत से इसका जाप करने से इसका उल्टा असर हो सकता है.
homeastroपति-पत्नी के झगड़े शांत करने के लिए करें इस मंत्र का जप, तुरंत दिखने लगेगा असर
Source link