Last Updated:May 14, 2025, 14:22 ISTIPL 2025 के नए शेड्यूल के कारण साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स का प्लेऑफ में खेलना मुश्किल है क्योंकि उन्हें 26 मई तक स्वदेश लौटना होगा. बीसीसीआई ने 17 मई से आईपीएल शुरू करने की पुष्टि की है.आईपीएल 2025नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के एक हफ्ते टलने और नए शेड्यूल के सामने आने के बाद साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स का प्लेऑफ में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 26 मई तक स्वदेश लौटना होगा.
गहरे टेंशन में 6 टीमगुजरात टाइटंस, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में हैं. फ्रैंचाइजी और बीसीसीआई ने विदेशी बोर्ड से उनके खिलाड़ियों को लीग के बाकी मैचों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. सीएसए ने हालांकि दोहराया है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियां उसकी प्राथमिकता है.
बीवी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलकर आ रहे थे विराट, अनजान शख्स ने की ऐसी हरकत, हैरान रह गए कोहली
17 मई से आईपीएल के दूसरे दौर की शुरुआतबीसीसीआई ने सोमवार को पुष्टि की कि आईपीएल 17 मई से शुरू होगा और फाइनल तीन जून को खेला जाएगा. संशोधित कार्यक्रम ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के उन क्रिकेटरों को दुविधा में डाल दिया है, जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है.
IPL 2025 का सबसे बड़ा बदलाव, 90 दिन पहले किसी ने नहीं सोचा था, ऐसा होने वाला है
IPL में आठ साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर्सदक्षिण अफ्रीका के आठ क्रिकेटर कागिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन माक्ररम (लखनऊ सुपर जाइंट्स), रियान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस), कोर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स) और वियान मूल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) डब्ल्यूटीसी फाइनल की टीम में हैं जो 11 जून को लंदन में खेला जाएगा.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketप्लेऑफ से पहले वापस लौटो… साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स को आदेश, टेंशन में 6 IPL टीम
Source link