SRH vs DC: हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे… प्लेऑफ से बाहर हो चुकी SRH से हार नहीं सकती दिल्ली कैपिटल्स



नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जब 5 मई की शाम राजीव गांधी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से टकराएंगे तो मैदान पर गजब का माहौल होगा. अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. दिल्ली के लिए एक हार यानी प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल.

हर हाल में चाहिए दिल्ली को जीतदिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी 10 मैच में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम को अपने पिछले दो मैच में घरेलू मैदान पर नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले गंवाए हैं और टीम लीग के इस महत्वपूर्ण चरण में और झटकों से बचने की कोशिश करेगी.

पंजाब किंग्स ने पाकिस्तान से बुलाया प्लेयर, IPL में ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट बना बाबर आजम का टीममेट

अक्षर पटेल इंजर्डअक्षर पटेल चोट से जूझ रहे हैं. वह 30 अप्रैल को नाइटराइडर्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय बाएं हाथ में चोट लगने के बाद मैदान से चले गए थे. देखना यह होगा कि वह चोट से उबरकर सनराइजर्स के खिलाफ खेलते हैं या नहीं. अक्षर ने हालांकि चोटिल होने के बाद भी 23 गेंद में 43 रन की उम्दा पारी खेली थी. अगर वह चोट से पूरी तरह नहीं उबरते हैं तो उन्हें गेंदबाजी में समस्या हो सकती है. अक्षर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया और अगर वह नहीं खेलते या मैच में उनकी भूमिका सीमित होती है तो इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा.

धोनी के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते फ्लेमिंग, 33 रन लुटाने वाले खलील अहमद को क्यों दी बॉलिंग

गेम बिगाड़ने उतरेगी सनराइजर्स?दूसरी ओर पिछले साल फाइनल तक पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस बार प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गई. टीम अपने पास मौजूदा अनुभव का फायदा नहीं उठा पाई. कमिंस की अगुआई में शमी, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और जयदेव उनादकट कोई भी अपने कद के अनुरूप नहीं खेल पाए.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी.



Source link

Leave a Comment