Sunil Gavaskar ने BCCI को IPL 2025 में म्यूजिक और डांस हटाने की सलाह दी है



Last Updated:May 14, 2025, 08:30 ISTSunil Gavaskar ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि आईपीएल 2025 की जब 17 मई से दोबारा शुरुआत होगी तो पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के सम्मान में म्यूजिक, डांस और सेलिब्रेशन से दूर रहना चाहिए.सुनील गावस्कर ने चीयरलीडर्स और म्यूजिक बंद करने की अपील की हैहाइलाइट्सदिग्गज सुनील गावस्कर ने BCCI से रखी डिमांडIPL में लड़कियों का डांस और म्यूजिक बंद होआतंकी हमलों में पीड़ित परिवार के सम्मान में दिया बयाननई दिल्ली: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को सलाह दी है. लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर 75 वर्षीय गावस्कर का मानना है कि 17 मई से जब आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत हो तो उससे म्यूजिक, डांस और सेलिब्रेशन वाले माहौल को हटा दिया जाए. अब सवाल उठता है कि सुनील गावस्कर ने ऐसी डिमांड क्यों रखी?

सुनील गावस्कर ने ये डिमांड पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई हिंसा के पीड़ितों के सम्मान में रखी है. नीचे पढ़िए गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से क्या कहा?

“मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं कि जो कुछ हुआ है और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, इसक सम्मान में स्टेडियम को इंटरटेनमेंट से दूर रखना चाहिए. वहां बस खेल खेला जाना चाहिए. भीड़ को आने दें, लेकिन संगीत न बजाएं, ओवर्स के बीच में डीजे न चिल्लाएं, ऐसा कुछ भी न हो. बस खेल हो, कोई डांसर न हो, कुछ भी न हो. सिर्फ क्रिकेट हो. यह उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक अच्छा तरीका होगा, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”

Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketन लड़कियों का डांस न डीजे… गावस्कर ने IPL को लेकर BCCI से क्यों की ये डिमांड



Source link

Leave a Comment