Last Updated:May 22, 2025, 17:29 ISTSunil Gavaskar Mayanti Langer Robin Uthappa: सोशल मीडिया पर अक्सर आपने मयंती लैंगर के ब्लेजर को सुनील गावस्कर के ट्राउजर से मैच करते हुए देखा होगा, अब रॉबिन उथ्प्पा भी इसी लीग में जुड़ चुके हैं.सुनील गावस्कर ने मयंती लैंगर और रॉबिन उथप्पा के मैच होते कपड़ों पर मजाक किया.हाइलाइट्सगावस्कर ने किया मयंती लैंगर और उथप्पा के कपड़ों पर मजाकलाइव टीवी पर बोले गावस्कर- मयंती के पैंट तो मुझे पहनते थेपिछले दो साल से गावस्कर और मयंती के कपड़ों पर बन रहे मीमनई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जो मीम्स न देखता हो. नई जनरेशन के क्रिकेट फैंस तो मयंती लैंगर और सुनील गावस्कर के कपड़ों वाली मीम्स के बारे में जानते ही होंगे. पिछले दो साल से इंटरनेट पर यही मजाक चल रहा है कि सुनील गावस्कर मयंती लैंगर की पैंट पहन लेते हैं! अब इसी कहानी में एक और ट्वीस्ट आ चुका है.
दरअसल, बीते दिनों आईपीएल के एक मैच के लिए सुनील गावस्कर ग्राउंड पर थे और मयंती लैंगर अपने को-होस्ट रॉबिन उथप्पा के साथ स्टूडियो में थीं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना था. मुकाबले से पहले प्री मैच शो चल रहा था, तभी सुनील गावस्कर का अचानक एक मजाक सूझा.
—- Polls module would be displayed here —-
‘रॉबिन मयंती की पैंट मुझे पहननी थी’पूर्व भारतीय कप्तान और अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर वैसे तो अपने सख्त बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन भीतर से बेहद मजाकिया हैं. इसी कड़ी में जब सुनील गावस्कर ने स्टूडियो से शो कर रहीं एंकर मयंती लैंगर और पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को लाल रंग के कपड़ों में देखा तो तपाक से बोल पड़े कि, ‘रॉबिन तुमने मयंती का ट्राउजर क्यों पहना है. ये तो मुझे पहनना था.