Last Updated:May 01, 2025, 23:08 ISTमुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव की अहम भूमिका रही. सूर्यकुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48 रन की मैच विनिंग पारी खेली. दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार इस आईपीएल की 11 पारियों में सबसे ज्यादा 475 रन ब…और पढ़ेंसूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड. नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 208.70 का रहा.सूर्यकुमार ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉबिन उथप्पा एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने आईपीएल इतिहास में लगातार 11 बार 25 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड उथप्पा के नाम था. सूर्यकुमार इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.उन्होंने इस दौरान साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन लिया.
आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा बार 25 प्लस स्कोर के मामले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और रॉबिन उथप्पा के बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और साई सुदर्शन हैं जिन्होंने 9-9 बार लगातार 25 से ज्यादा रन बनाए हैं. उथप्पा ने यह उपलब्धि 2014 में बनाई थी जबकि विराट ने 2024-25 वहीं स्मिथ ने 2016-17 में यह रिकॉर्ड कायम किया था. साई सुदर्शन ने यह रिकॉर्ड 2023-24 में बनाया था.
3 खिलाड़ी, जो चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स में हो सकते हैं शामिल, तीनों हैं वर्ल्ड क्रिकेट के धुरंधर ऑलराउंडर
धोनी से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक… बिहार के 7 बाहुबली, जिन्होंने क्रिकेट में बनाई अपनी पहचान
सूर्यकुमार यादव 11 पारियों में 475 रन बना चुके हैंसूर्यकुमार यादव इस आईपीएल की 11 पारियों में सर्वाधिक 475 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी जड़ी है.इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. साई ने 9 मैचों में 456 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है जो 10 मैचों में 443 रन बना चुके हैं.
सूर्यकुमार यादव ने पंड्या संग की 94 रन की साझेदारीसूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 94 रन की साझेदार की. दोनों ने इस दौरान 44 गेंदों का सामना किया. इस साझेदारी में सूर्या के 43 रन और पंड्या के 48 रन का योगदान रहा.
Location :New Delhi,Delhihomecricketसूर्यकुमार यादव ने 1 दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, उथप्पा को पीछे छोड़ा
Source link