T20 Mumbai League Auction: आयुष म्हात्रे पर लगी बड़ी बोली, IPL के बीच 17 साल के लड़के को इस टीम ने खरीदा



Last Updated:May 07, 2025, 14:41 ISTAyush Mhatre T20 Mumbai League Auction: 17 साल के उभरते सितारे आयुष म्हात्रे पर टी-20 मुंबई लीग में 14 लाख 75 हजार रुपये की बोली लगी है. उन्हें ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने खरीदा.आयुष म्हात्रे पर टी-20 मुंबई लीग में लगी बड़ी बोलीहाइलाइट्सटी-20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन की नीलामी17 साल के आयुष म्हात्रे को मिले 14.75 लाखसूर्या की ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने खरीदानई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में धमाल मचा रहे 17 साल के उभरते सितारे आयुष म्हात्रे पर टी-20 मुंबई लीग में बड़ी बोली लगी है. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज को 14 लाख 75 हजार रुपये में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने खरीदा.

सूर्या की कप्तानी में खेलेंगे आयुषइस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. सात मई यानी बुधवार को टी-20 मुंबई लीग के लिए 280 खिलाड़ियों की बोली लगी. टूर्नामेंट के तीसरे सीजन की शुरुआत 26 मई से होने जा रही है. भारत के अन्य उभरते सितारों में मुशीर खान पर 15 लाख की बोली लगी, जिन्हें एआरसीएस अंधेरी ने खरीदा. केकेआर वाले अंगकृष रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 14 लाख, सूर्यांश शेगडे को मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 13.75 लाख रुपये में खरीदा. तनुष कोटियन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के साथ 10 लाख रुपये में गए.

अंपायर पर भड़के थे आशीष नेहरा, BCCI ने दी सजा, हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस पर भी जुर्माना

शार्दुल, रहाणे, अय्यर भी खेल रहेमुंबई क्रिकेट ने अपने इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट को हिट बनाने के लिए सीनियर प्लेयर्स को भी मैदान पर उतारा है. जिन्हें आइकन प्लेयर्स कहा जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, अजिंक्य रहाणे बांद्रा ब्लास्टर्स, श्रेयस अय्यर सोबो मुंबई फाल्कन्स और पृथ्वी शॉ (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स) के आइकन खिलाड़ी हैं. शिवम दुबे को एआरसीएस अंधेरी और शार्दुल ठाकुर को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स का आइकन प्लेयर चुना गया है. सरफराज खान आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स और तुषार देशपांडे मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी होंगे.

कुल कितनी टीम ले रही हिस्सा?टी-20 मुंबई लीग में कुल आठ टीम हिस्सा लेने वाली है, जिसमें क्रिकेट फैंस को युवा क्रिकेटर्स का जलवा देखने को मिलेगा. 26 मई को ओपनिंग मैच के बाद आठ जून को फाइनल होगा. सारे मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 मुंबई लीग के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं.
Location :New Delhi,Delhihomecricketआयुष म्हात्रे पर लगी बड़ी बोली, IPL के बीच 17 साल के लड़के को इस टीम ने खरीदा



Source link

Leave a Comment