Tamil superstar Vishal fainted on stage during an event | मंच पर बेहोश हुए तमिल सुपरस्टार विशाल: इवेंट के चीफ गेस्ट बने थे, बेहोश होते ही मची अफरा-तफरी; नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची टीम; हालत स्थिर

15 मिनट पहलेकॉपी लिंकतमिल के सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। हालांकि इस इवेंट में हलचल तब मची जब विशाल अचानक मंच पर बेहोश हो गए। आनन-फानन में एक्टर को मंच से उतारा गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।तमिल एक्टर विशाल, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयोजित हुए ट्रांसजेंडर ब्यूटी पेजेंट मिस कूवगम 2025 कार्यक्रम के लिए विल्लूपुरम के पास स्थित कूवगम गांव पहुंचे थे। वो इस इवेंट के चीफ गेस्ट थे, वहीं पूर्व मंत्री के.पोनमुडी भी यहां मौजूद थे। इवेंट चल ही रहा था कि विशाल अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी टीम ने मंच पर ही उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया था। एक्टर के होश में आने के बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया था।बेहोशी की हालत में एक्टर की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी टीम ने एक ऑफिशियल नोट जारी कर उनकी हेल्थ पर अपडेट दी है। लिखा गया है, हम एक्टर विशाल के स्वास्थ के बारे में हाल ही में आईं खबरों को स्पष्ट करना चाहते हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे एक्टर विशाल को थकान महसूस हुई और वो बेहोश हो गए। बाद में पुष्टि हुई है कि उन्होंने उस दोपहर को खाना नहीं खाया था। उन्होंने सिर्फ जूस पिया था, जिससे उनकी एनर्जी डाउन हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनकी जांच की है। सौभाग्य से चिंता की बात नहीं है। मेडिकल टीम ने कन्फर्म किया है कि विशाल की तबीयत ठीक है उन्हें रेगुलर खान की सलाह दी गई है। वो आराम कर रिकवर कर रहे हैं।बताते चलें कि विशाल पिछले कुछ समय से हेल्थ संबंधित दिक्कतों के चलते परेशान हैं। उन्हें इसी साल जनवरी में डेंगू हुआ था। वहीं फिल्म माधा गज राजा के प्री-रिलीज इवेंट के समय भी उन्हें तेज बुखार था। पूरे इवेंट में उनकी तबीयत नासाज थी, माइक थामे हुए एक्टर कांपते नजर आए थे।विशाल कृष्ण रेड्डी तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर हैं। वो सत्यम, वेदी, अंबाला, एक्शन, चक्र, विलेन, रत्नम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसी साल उनकी फिल्म मधा गजा राजा रिलीज हुई है। ये फिल्म साल 2012 में बनी थी, जिसे 12 साल बाद 2025 में रिलीज किया गया है। आने वाले समय में एक्टर फिल्म थुप्पारिवालम 2 में नजर आएंगे, जो साल 2017 की फिल्म थुप्पारिवालम की सीक्वल फिल्म है।



Source link

Leave a Comment