Last Updated:May 07, 2025, 04:31 ISTAaj Ki Vrishabh Rashi : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव से भरा होगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है. X
वृषभ राशिफलहाइलाइट्सबिजनेस में नुकसान की संभावना, डील से पहले विचार करें.ऑफिस में बॉस की फटकार पड़ सकती है.लव लाइफ में खुशहाली, पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं.Vrishabh Rashifal 7 May 2025/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण करेंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि बुधवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा होगा. आज आपको बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है. यदि आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो उसके पहले गहन विचार जरूर करें.
बॉस की फटकारनौकरी करने वालों को आज ऑफिस में बॉस की फटकार पड़ सकती है. इसके बाद भी आपको पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र पर काम करना होगा. तभी आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. आज आप सोने चांदी में निवेश कर सकते हैं. अगर आप शेयर बाजार में निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए अभी समय ठीक नहीं है.
लव लाइफ वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज खुशहाली रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को कहीं दूर घुमाने ले जा सकते हैं. इससे आप दोनों की बीच रिश्ते और मजबूत होंगे, जो लोग शादीशुदा हैं आज उनके जीवन में खुशहाली आएगी. आज आप अपनी पत्नी के साथ किसी धार्मिक टूरिज्म की जगह पर जा सकते हैं.
शुभ रंग और अंकआज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन के आप किसी गणेश मंदिर में 11 नारियल चढ़ाकर उसे मंदिर में ही तोड़ दें. इससे आपके जीवन कि विघ्न बाधा सब दूर होगी.
Location :Varanasi,Uttar Pradeshhomeastroगणेश जी से जुड़ा ये उपाय…करेगा हर बाधा दूर, वृषभ राशि वाले रहें आज अलर्ट
Source link