Last Updated:May 23, 2025, 15:10 IST20 जून से इंग्लैंड में होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान शनिवार को होना है. सेलेक्शन कमेटी के सामने कई चुनौतियां है जिनमें सबसे बड़ा चैलेंज कप्तान का चयन, रोहित विराट का रिप्लेसमेंट और अनफिट त…और पढ़ेंइंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को, कप्तान पर भी होगा फैसला हाइलाइट्सटीम इंडिया का चयन शनिवार को होगानए कप्तान के चयन पर होगी माथापच्चीपांच तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर, दो विकेटकीपर चुने जाएंगेनई दिल्ली. शनिवार की सुबह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे अहम सुबह होगी क्योंकि टीम इंडिया में बहुत कुछ बदल जाएगा. एक नए युग की शुरुआत होगी साथ ही एक ऐसी टीम हमारे सामने आएगी जिसमें जसप्रीत बुमराह को छोड़ दे तो सभी अपने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे होंगे. हर डिपार्टमेंट में खाली हई जगह को सही खिलाड़ियों से भरना सेलेक्शन कमेटी के लिए एक बड़ा चैलेंज होगा क्योंकि नए युग की टीम बनाने की शुरुआत क्रिकेट के बेस्ट फॉर्मेट की टीम बनाने से होना है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव के नये दौर की शुरूआत होगी जब पांच टेस्ट मैचों के इंग्लैंड दौरे के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ता शनिवार को नये टेस्ट कप्तान का चयन करेंगे .इंग्लैंड दौरे के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा और पच्चीस बरस के शुभमन गिल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं .
टनाटन टीम चुनने की चुनौती
आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे तक किसी ने भी नहीं सोचा था कि अगली टेस्ट सीरीज तक पूरी टीम ही बदली हुई नजर आ सकती है. कप्तान चले गए उपकप्तान के नाम पर सहमति है और टीम का स्टार बल्लेबाज टेस्ट को अलविदा कह चुका है. टीम में एक मात्र सदस्य ऋषभ पंत जो आईपीएल में पूरी तरह से नाकाम रहे लेकिन टेस्ट प्रारूप में बदलाव के दौर से गुजरने जा रही भारतीय टीम का वह अभिन्न अंग होंगे और उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है. कप्तान के अलावा टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. विराट और रोहित के जाने से खालीपन पैदा हुआ है जिससे केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें बढ जायेंगी. राहुल और यशस्वी जायसवाल 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में पारी का आगाज कर सकते हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं. असली चुनौती अतिरिक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर करूण नायर, सरफराज खान या श्रेयस अय्यर में से किसको जगह दी जाए इसको लेकर होगा. विकेटकीपिंग में पंत पहली पसंद होंगे और रिजर्व के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना जा सकता है.
बॉलिंग डिपार्टमेंट को सेट करने का चैलेंज
रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद रविंद्र जडेजा प्रमुख स्पिनर होंगे लेकिन यह भी देखना होगा कि इंग्लैंड के हालात को देखते हुए क्या दो या तीन स्पिनरों को उतारा जा सकता है. दो को चुना जाता है तो वॉशिंगटन सुंदर को कुलदीप यादव पर तरजीह मिल सकती है. तेज गेंदबाजी में बुमराह क्या पांच मैचों तक फिट रह पायेंगे, यह एक सवाल है .मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर भी संदेह है . मोहम्मद सिराज तीसरे तेज गेंदबाज होंगे लेकिन अगर पांच तेज गेंदबाजों को चुना जाता है तो प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चुने जा सकते हैं .
इंग्लैंड के लिए संभावित 18 सदस्यीय टीम
1-यशस्वी जायसवाल 2-के एल राहुल 3- अभिमन्यू इश्वरन 4-शुभमन गिल 5-साई सुदर्शन 6-सरफराज खान 7-नितिश रेड्डी 8-ऋषभ पंत 9- ध्रुव जुरैल 10- रवींद्र जडेजा 11-कुलदीप यादव 12-वॉशिंगटन सुंदर 13-जसप्रीत बुमराह 14-मोहम्मद सिराज 15-प्रसिद्र कृष्णा 16-अर्शदीप सिंह 17- हर्षित राणा 18- शार्दुल ठाकुर
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketशनिवार को टीम इंडिया के चयन में किस-किस डिपार्टमेंट के लिए होगी माथापच्ची?
Source link