Last Updated:May 18, 2025, 12:43 ISTDhan Prapti Ke Upay: उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री ने धन प्राप्ति के उपाय बताए हैं. सूर्य को नमस्कार, गुलाब के फूलों से अर्ध्य, तुलसी को जल और मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाने से लाभ मिलता है.इन ज्योतिष उपायों को करने से चौंकाने वाले लाभ. (Canva)हाइलाइट्ससूर्य को नमस्कार करने से कार्य में सफलता मिलती है.रुका हुआ पैसा पाने के लिए सूर्य को अर्ध्य दें.घर में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी को जल चढ़ाएं.Dhan Prapti Ke Upay: परेशानियां हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी आती जरूर हैं. फिर चाहें वह धन की समस्या हो या परिवार से जुड़ी कोई दिक्कत. इस कंडीशन में इंसान पूरी तरह टूट सा जाता है. इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है. ऐसा करने से कई बार सफलता मिल भी जाती है तो कई बार नहीं भी. लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनका वर्णन धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. इन आसान उपायों को करने से जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों को खत्म किया जा सकता है. अब सवाल है कि आखिर रुका धन प्राप्त करने के लिए क्या करें? सफलता पाने का आसान उपाय क्या है? घर में सुख-समृद्धि के लिए क्या करें? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
जानिए किस काम में सफलता के लिए कौन सा उपाय
सफलता पाने का उपाय: किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करने से कार्य में सफलता मिलती है. बता दें कि, सूर्य को नमस्कार के बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गांठ लगाएं. अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें. अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें. इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता मिल सकती है.
रुका धन पाने का उपाय: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, रुका हुआ पैसा पाने के लिए सुबह जल्दी उठें. स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें. ऐसा करने से शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है. यह उपाय शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें.
सुख-समृद्धि का उपाय: यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि का वास हो तो रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. ध्यान रहे कि इस दौरान मंत्र- गं गणपतये नम: का जाप जरूर करें. इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है. साथ ही परिवार में गृह क्लेश के चांस न के बराबर होते हैं.
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमल चढ़ाने, लाल रंग की चुनरी अर्पित कर ओढ़ाने और स्वयं भी लाल रंग के वस्त्र धारण करने से आकस्मिक धन प्राप्त होता है. यह सभी उपाय धन प्राप्त करने के लिए बेहद लाभकारी हैं और इन उपायों को करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है.
homedharmपैसों से भर जाएगी घर की तिजोरी! हर काम में मिगेगी सफलता, बस करने होंगे 5 उपाय
Source link