Last Updated:May 12, 2025, 15:58 ISTबिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 मई की रात दो पुलिसकर्मियों ने एक आइसक्रीम विक्रेता को सड़क पर रोककर बुरी तरह पीटा. बाल खींचकर और डंडों से मारते हुए पुलिसकर्मियों की यह क्रूरता राहगीरों के कैमरे में …और पढ़ेंX
बिलासपुर पुलिस वायरल वीडियोहाइलाइट्सबिलासपुर में पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता की पिटाई की.वीडियो बनाने वाले दंपती को भी पुलिस ने मारा.वीडियो रिकवर होने से मामला मीडिया में उछला.बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पुलिसिया बर्बरता का एक हैरान करने वाला चेहरा सामने आया है. एक आइसक्रीम विक्रेता की सरेराह पिटाई, उसे बचाने के बजाय वीडियो बना रहे युवक और उसकी पत्नी से भी मारपीट, थाने में घंटों बैठाकर बर्बरता और फिर सबूत मिटाने के लिए मोबाइल से वीडियो डिलीट कर देना, ये घटनाएं बताती हैं कि जब कानून के रखवाले ही इंसाफ का गला घोंट दें, तो आम आदमी की सुरक्षा किसके हवाले है. अब इस मामले ने पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल खड़ा कर दिया है.
गरीब कुल्फी वाले की सड़क पर बेरहमी से पिटाईबिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 मई की रात दो पुलिसकर्मियों ने एक आइसक्रीम विक्रेता को सड़क पर रोककर बुरी तरह पीटा. बाल खींचकर और डंडों से मारते हुए पुलिसकर्मियों की यह क्रूरता राहगीरों के कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित ठेले वाला रोजाना की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था.
वीडियो बनाने पर व्यापारी दंपती को भी थाने ले जाकर पीटा गयाघटना का वीडियो बना रहे सरकंडा निवासी बर्तन व्यापारी राहुल सोनी और उनकी पत्नी मीना सोनी को भी पुलिस ने पकड़ लिया. मौके पर पिटाई के बाद उन्हें थाने ले जाकर पट्टों और डंडों से मारा गया. राहुल अपनी शादी की सालगिरह मना कर लौट रहे थे और मानवता के नाते वीडियो बना रहे थे.
पुलिस द्वारा सबूत मिटाने की कोशिश पुलिसकर्मियों ने राहुल और उसके परिजनों के मोबाइल जब्त कर लिए और थाने में चार्ज कर वीडियो डिलीट कर दिए. लेकिन iPhone से वीडियो रिकवर हो गया, जो अब पुलिस के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बना है. इसी वायरल वीडियो से मामला मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर उछला.
CSP ने पीड़ित को बताया ‘नशेड़ी’पुलिस ने राहुल को बिना किसी मेडिकल जांच के कोर्ट में पेश कर दिया. वहीं, सिटी कोतवाली के CSP अक्षय साबद्रा ने राहुल को शराब के नशे में बताया और पुलिस का पक्ष लिया. राहुल का कहना है कि अगर वह नशे में था, तो उसका मेडिकल क्यों नहीं कराया गया. यह बयानबाजी पुलिस की लीपापोती की कोशिश मानी जा रही है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhपुलिस की ऐसी बर्बरता को देख रह जाएंगे दंग, वीडियो हो गया वायरल, आप भी देखें
Source link