thursday remedies yellow clothes on thursday for prosperity expert tips guruvar ko peele kapde pehenne ke fayde।बृहस्पतिवार को पीले वस्त्र पहनने से मिलती है तरक्की और सुख-शांति, जानें कारण, गुरुवार को पीला रंग क्यों लाता है खुशहाली?



Yellow Clothes On Thursday : हर दिन की अपनी एक खास पहचान होती है. भारतीय परंपरा में सप्ताह के हर दिन को किसी न किसी देवी या देवता से जोड़ा गया है. इन्हीं में से एक दिन है गुरुवार, जिसे बृहस्पतिवार भी कहा जाता है. यह दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. इस दिन लोग पूजा पाठ करते हैं, उपवास रखते हैं और विशेष रूप से पीले कपड़े पहनते हैं. माना जाता है कि पीले रंग के कपड़े पहनने से न सिर्फ मन को शांति मिलती है, बल्कि जीवन में खुशहाली भी आती है. तो इस गुरुवार, अपने वार्डरोब से एक पीली ड्रेस जरूर निकालिए और अनुभव कीजिए इसका सकारात्मक असर. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पीला रंग क्यों माना जाता है शुभपीला रंग ऊर्जा, ज्ञान और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. यह रंग मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और हमारे अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ाता है. यही वजह है कि धार्मिक कामों में पीले वस्त्रों को खास अहमियत दी जाती है. हल्दी, जो शुभता की निशानी मानी जाती है, उसका रंग भी पीला होता है. शादी ब्याह जैसे पवित्र कामों में भी पीले रंग की मौजूदगी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें – सोमवार को सफेद चंदन तो मंगलवार को किस चीज का लगाएं तिलक? जानें सप्ताह के सातों दिन के अनुसार तिलक लगाने के फायदे

गुरुवार को पीले कपड़े पहनने के फायदे1. भगवान विष्णु की कृपा मिलती है-गुरुवार को पीले वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. उनके आशीर्वाद से घर में सुख शांति बनी रहती है और जीवन की परेशानियां धीरे धीरे खत्म होती हैं.

2. कामों में सफलता मिलती है-अगर कोई जरूरी काम जैसे इंटरव्यू, परीक्षा या व्यापारिक सौदा गुरुवार को है, तो पीले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मन शांत रहता है और कामों में सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

3. नकारात्मक सोच से छुटकारा-पीले रंग की एक खासियत यह भी है कि यह मन से डर और चिंता को दूर करता है. जो लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, उन्हें गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें – सिर्फ प्यास नहीं बुझाता सौभाग्य और बरकत भी लाता है मिट्टी का घड़ा, कौनसे रंग का और किस दिन लाना शुभ?

4. विवाह में आने वाली दिक्कतें दूर होती हैं-जिन लड़कियों की शादी में बार बार अड़चन आ रही हो, उन्हें हर गुरुवार पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से अच्छे रिश्ते आने लगते हैं.

अगर कपड़े नहीं पहन सकते तो ये करेंकभी कभी ऐसा होता है कि किसी वजह से हम पीले कपड़े नहीं पहन पाते. ऐसी स्थिति में आप अपने कपड़ों पर थोड़ी सी हल्दी लगा सकते हैं. माना जाता है कि यह उपाय भी उतना ही असरदार होता है.



Source link

Leave a Comment