Tim Southee joins England men’s coaching staff: 776 विकेट लेने वाला भारत से निकालेगा दुश्मनी, इंग्लैंड ने दिया स्पेशल टास्क



Last Updated:May 15, 2025, 16:25 ISTIND vs ENG Test Series update: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज को स्पेशल टास्क दिया है. पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को ईसीबी ने मेंस क्रिकेट टीम का विशेषज्ञ …और पढ़ेंटिम साउदी को इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सलाहकार बनाया. हाइलाइट्सइंग्लैंड की टीम से जुड़े न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से खेली जाएगी टिम साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 776 विकेट ले चुके नई दिल्ली. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने तक इंग्लैंड का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया है. भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी. यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा. दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले साउदी इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे. जो अगले बृहस्तिवार से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट होगा.

टिम साउदी (Tim Southee) जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे. जो 22 मई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाला है. 36 वर्षीय टिम साउदी ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं. साउदी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहा. उन्होंने 394 मैचों में 4.01 की इकॉनमी रेट से 776 विकेट लिए. जिसमें 20 बार 5 विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं.

‘फैब फोर’ की विदाई के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की है, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद मांजरेकर ने फैंस को दिया दिलासा

—- Polls module would be displayed here —-

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया. जिसमें 98 छक्के शामिल हैं. जो केवल बेन स्टोक्स (133), ब्रेंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट (100) से पीछे हैं. ईसीबी ने एक बयान में कहा, ‘दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे. सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे.’

इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले दो संस्करणों में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा. इंग्लैंड 29 मई से 10 जून तक तीन वनडे और 3 टी-20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करेगा. जिसके मैच बर्मिंघम, कार्डिफ, लंदन, ब्रिस्टल, चेस्टर-ले-स्ट्रीट और साउथेम्प्टन में होंगे.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricket776 विकेट लेने वाला भारत से निकालेगा दुश्मनी, इंग्लैंड ने दिया स्पेशल टास्क



Source link

Leave a Comment